फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें क्या है आयुष्मान भारत योजना?

Fri, 05 Aug 2022 11:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Yojana Know Digital Health ID Card benefits in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के ऊपर जब भी किसी प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्या आती है। इस स्थिति में उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। आर्थिक रूप से मजबूत न हो पाने की स्थिति में वह अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। देश के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने Ayushman Bharat Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी का एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार बड़े पैमाने पर लोगों को इस स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर करना चाहती है।

What is Ayushman Bharat Yojana Know Digital Health ID Card benefits in Hindi
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी अपना उन्हीं अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है, जो कि केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किए गए हैं। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। 

What is Ayushman Bharat Yojana Know Digital Health ID Card benefits in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया में आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Yojana Know Digital Health ID Card benefits in Hindi
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : Istock

वहीं ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत आपको अपनी पात्रता की जांच करने के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र पर विजिट करना होगा। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी 5 पांच लाख रुपये के इस बीमा कवर का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस योजना में आवेदन करना चाहिए।

विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Yojana Know Digital Health ID Card benefits in Hindi
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आप आसानी से इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके भी इस स्कीम में अपना आवेदन कर सकते हैं। इस स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed