फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या होता है डीमैट अकाउंट? जानें किन दस्तावेजों की मदद से खोल सकते हैं ये अकाउंट

Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

How To Open Demat Account: जब भी लोग निवेश की शुरुआत के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहला सावल उनके दिमाग में यही आता है डीमैट अकाउंट कैसे बनाया जाता है। कुछ लोगों को ये भी पूछते हैं कि आखिर ये डीमैट अकाउंट होता है क्या है? आइए इस लेख में इन्हीं सवालों का जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
What is a Demat Account Know Which Documents Are Required to Open It Easily in hindi
डीमैट अकाउंट क्या है - फोटो : AI

What Is Demat Account: शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने की शुरुआत करने के लिए डीमैट अकाउंट होना सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। सरल शब्दों में कहें तो जैसे आप अपने पैसों को बैंक खाते में सुरक्षित रखते हैं, ठीक वैसे ही आपके द्वारा खरीदे गए शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड्स डिजिटल रूप में डीमैट अकाउंट में सुरक्षित रहते हैं।



'डीमैट' शब्द का अर्थ 'डीमैटेरियलाइज्ड' होता है, जिसका मतलब कागजी प्रमाण पत्रों को डिजिटल रूप में बदलना है। बिना डीमैट अकाउंट के भारत में शेयर बाजार में खरीद-बिक्री करना नामुमकिन है। यह खाता न सिर्फ आपके शेयरों को सुरक्षित रखता है, बल्कि आपको कहीं से भी ट्रेडिंग करने की आजादी भी देता है।

Trending Videos
What is a Demat Account Know Which Documents Are Required to Open It Easily in hindi
कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट? - फोटो : Adobe Stock

कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?

  • जब भी आप शेयर बाजार से कोई शेयर खरीदते हैं, तो वह आपके डीमैट अकाउंट में 'क्रेडिट' यानी जमा हो जाता है।
  • इसी तरह जब आप शेयर बेचते हैं, तो वह आपके अकाउंट से 'डेबिट' होकर निकल जाता है। यह पूरी प्रक्रिया बेहद सुरक्षित और डिजिटल होती है।
What is a Demat Account Know Which Documents Are Required to Open It Easily in hindi
Investment - फोटो : AdobeStock

डीमैट खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • डीमैट अकाउंट खोलने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज आपका पैन कार्ड है, जिसके बिना खाता नहीं खुल सकता।
  • इसके अलावा पहचान के प्रमाण के लिए आप आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is a Demat Account Know Which Documents Are Required to Open It Easily in hindi
Investment - फोटो : AdobeStock

पते का प्रमाण और बैंक खाते की जानकारी

  • एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या बिजली का बिल मान्य होता है।
  • इसके साथ ही आपको अपना बैंक खाता जोड़ना पड़ता है, जिसके लिए कैंसिल किया गया चेक या बैंक पासबुक की फोटोकॉपी देनी होती है ताकि पैसे आसानी से ट्रांसफर हो सकें।
विज्ञापन
What is a Demat Account Know Which Documents Are Required to Open It Easily in hindi
Investment - फोटो : AdobeStock

ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने का आसान तरीका

  • आजकल किसी भी रजिस्टर्ड डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट या ब्रोकर एप के जरिए आप घर बैठे 10 मिनट में डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं।
  • इसके लिए बस मोबाइल नंबर से आधार लिंक होना चाहिए, जिससे ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed