फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस पर खाली तवा ज्यादा देर रखने से क्या होता है? बर्तन ही नहीं, चूल्हे पर भी पड़ सकता है असर

Tue, 22 Sep 2026 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Sep 2026 10:29 AM IST
सार

Gas Stove Safety: गैस पर खाली तवा ज्यादा देर तक तेज आंच पर गर्म करने से वह जरूरत से ज्यादा गर्म होकर टेढ़ा या खराब हो सकता है। नॉन-स्टिक तवे की परत को भी नुकसान पहुंच सकता है और चूल्हे के आसपास के हिस्से जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकते हैं।

विज्ञापन
What Happens When You Leave an Empty Pan on a Gas Stove for Too Long
तवा गर्म करने की ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : AI

रोटी या पराठा बनाने से पहले तवा गर्म करना तो लगभग हर घर में होता है। कई बार लोग तवा गैस पर रखकर कुछ और काम करने लगते हैं और ध्यान ही नहीं रहता कि वह काफी देर से खाली गर्म हो रहा है। थोड़ी देर तक तवा गर्म करना सामान्य बात है, लेकिन उसे लंबे समय तक खाली और तेज आंच पर छोड़ना ठीक नहीं माना जाता। इससे सिर्फ तवे को ही नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि चूल्हे के कुछ हिस्सों पर भी असर पड़ सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

What Happens When You Leave an Empty Pan on a Gas Stove for Too Long
तवा गर्म करने की ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : Adobe Stock/ @jamirun_kitchen

तवा जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है
जब तवे पर कोई खाना या पानी नहीं होता तो गैस की गर्मी सीधे तवे को लगातार गर्म करती रहती है। कुछ समय बाद तवे का तापमान खाना पकाने के लिए जरूरी तापमान से काफी ऊपर जा सकता है। खासकर पतले तवे जल्दी गर्म हो जाते हैं। ज्यादा गर्म होने पर तवा रंग बदल सकता है, उसका निचला हिस्सा खराब हो सकता है या वह टेढ़ा भी पड़ सकता है।

What Happens When You Leave an Empty Pan on a Gas Stove for Too Long
तवा गर्म करने की ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : AI

नॉन-स्टिक तवे में ज्यादा सावधानी
अगर तवा नॉन-स्टिक है तो खाली तवा तेज आंच पर गर्म करना और भी सही आदत नहीं है। ज्यादा गर्म होने से उसकी नॉन-स्टिक परत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसे तवे को बहुत देर तक खाली गैस पर छोड़ने से बचना चाहिए। खाना या कम से कम थोड़ी सामग्री डालने के बाद ही उसे गर्म करना बेहतर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens When You Leave an Empty Pan on a Gas Stove for Too Long
तवा गर्म करने की ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : AI

गैस की आंच पर भी पड़ सकता है असर
खाली तवा लंबे समय तक गैस पर रहने से उसकी गर्मी आसपास के हिस्सों तक भी पहुंचती है। अगर तवा बहुत बड़ा है और उसकी गर्मी बर्नर के आसपास के हिस्से तक ज्यादा पहुंच रही है, तो चूल्हे के ऊपर की सतह और दूसरे हिस्से भी जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकते हैं। इससे चूल्हे की सतह पर दाग या रंग बदलने जैसी समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
What Happens When You Leave an Empty Pan on a Gas Stove for Too Long
तवा गर्म करने की ये गलती पड़ सकती है भारी - फोटो : AI

तवा गर्म करने का सही तरीका क्या है?
तवा रोटी या पराठा बनाने के लिए गर्म करना हो तो उसे खाली गैस पर बहुत देर तक न छोड़ें। जरूरत के हिसाब से मध्यम आंच पर गर्म करें और समय-समय पर तापमान जांचते रहें। अगर तवे से धुआं निकलने लगे या वह जरूरत से ज्यादा गर्म महसूस हो तो गैस कम कर दें। खासकर नॉन-स्टिक तवे को तेज आंच पर खाली गर्म करने से बचना चाहिए। इसलिए अगली बार तवा गैस पर रखकर दूसरे काम में लगने से पहले टाइम का ध्यान रखें। कुछ मिनट तक तवा गर्म करना खाना बनाने का हिस्सा है, लेकिन उसे लंबे समय तक खाली तेज आंच पर छोड़ना अच्छी आदत नहीं है।

ध्यान दें: 24वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने हैं जरूरी? जानें कब आएंगे खाते में 2-2 हजार रुपये

फोन की स्क्रीन पर तेल के निशान साफ करने के लिए कपड़ा नहीं, ये तरीका ज्यादा सही क्यों माना जाता है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed