Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ इंश्योरेंस में कैशलेस क्लेम रिजेक्ट हो गया तो अगला कदम क्या होना चाहिए? यहां समझें

Mon, 09 Nov 2026 01:28 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 09 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

  • Health Insurance Cashless Claim Rejected: कैशलेस क्लेम खारिज होने पर सबसे पहले अस्पताल के डेस्क से लिखित कारण मांगें और कंपनी से संपर्क करें।
  • डॉक्टर के जरिए सही मेडिकल दस्तावेज भेजकर बीमा कंपनी से फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध करें।

विज्ञापन
What Should Be the Next Step If Cashless Health Insurance Claim Is Rejected Understand Here

अचानक बीमारी या दुर्घटना के समय अस्पताल में भर्ती होने पर लोग अपने हेल्थ इंश्योरेंस के सहारे निश्चिंत होना चाहते हैं कि सारा खर्च बीमा कंपनी उठा लेगी। मगर कई बार अस्पताल के बेड पर इलाज चल रहा होता है और अचानक बीमा कंपनी की तरफ से कैशलेस क्लेम खारिज या रिजेक्ट होने का संदेश आ जाता है।



इस अचानक आई मुसीबत से मरीज और उसका परिवार घबरा जाता है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि इस स्थिति में अस्पताल का बिल कैसे भरा जाए। अगर आपके साथ भी कभी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति आ जाए, तो घबराने के बजाय सही कानूनी और व्यावहारिक कदम उठाने चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए।

Trending Videos
What Should Be the Next Step If Cashless Health Insurance Claim Is Rejected Understand Here
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट - फोटो : Adobe Stock

अस्पताल के डेस्क से संपर्क करें?

  • अचानक कैशलेस क्लेम खारिज होने पर सबसे पहले अस्पताल के बीमा हेल्पडेस्क या टीपीए अधिकारी के पास जाएं।
  • अधिकारी से संपर्क करके स्पष्ट रूप से समझें कि क्लेम क्यों रिजेक्ट हुआ है और उसका ठोस कारण लिखित दस्तावेज या ईमेल पर लें।
  • अगर क्लेम खारिज होने में आपकी कोई स्पष्ट गलती या भूल हुई है, तो बीमा मिलना मुश्किल हो सकता है।
  • अगर क्लेम कंपनी की गलती या लापरवाही से रिजेक्ट हुआ है और संतोषजनक जवाब न मिले, तो दोबारा क्लेम मांगने का प्रयास करें।
What Should Be the Next Step If Cashless Health Insurance Claim Is Rejected Understand Here
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट - फोटो : Adobe Stock

बीमा कंपनी से बात करें?

  • अस्पताल से कारण जानने के बाद तुरंत अपनी बीमा कंपनी के कस्टमर केयर या ग्रीवांस अधिकारी से फोन पर संपर्क करें।
  • अपने इलाज कर रहे डॉक्टर की मदद लें और बीमारी से जुड़े सभी जरूरी मेडिकल दस्तावेज, पर्चे और रिपोर्ट बीमा कंपनी के पास दोबारा भेजकर क्लेम मंजूर करने का अनुरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Should Be the Next Step If Cashless Health Insurance Claim Is Rejected Understand Here
रिमबर्समेंट का विकल्प चुनें? - फोटो : Adobe Stock

रिमबर्समेंट का विकल्प चुनें?

  • अगर कई कोशिशों के बावजूद बीमा कंपनी कैशलेस सुविधा तुरंत मंजूर नहीं करती है, तो इलाज रुकने न दें।
  • अस्पताल का पूरा बिल अपनी जेब से चुकाकर डिस्चार्ज ले लें और सभी असली मेडिकल बिल, डॉक्टर के पर्चे व रिपोर्ट संभालकर बाद में कंपनी से रिमबर्समेंट के लिए नया क्लेम दाखिल करें।
विज्ञापन
What Should Be the Next Step If Cashless Health Insurance Claim Is Rejected Understand Here
बीमा लोकपाल से शिकायत? - फोटो : Adobe Stock
बीमा लोकपाल से शिकायत?
  • अगर बीमा कंपनी ने बिना किसी ठोस वजह के आपका वैध क्लेम गलत तरीके से खारिज कर दिया है, तो आप चुप न बैठें।
  • कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करें।
  • उसके बाद भी समाधान न मिलने पर आप बीमा लोकपाल या उपभोक्ता अदालत में इसकी आधिकारिक और कानूनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed