Ayushman Bharat Yojana Benefits: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। दरअसल, आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग को मुफ्त इलाज की सेवा देना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
{"_id":"67b42e077c66ec581100b228","slug":"what-happen-if-ayushman-card-lost-know-rules-for-patient-free-treatment-2025-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: गुम हो जाए आयुष्मान कार्ड तो क्या नहीं हो सकता मुफ्त इलाज? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: गुम हो जाए आयुष्मान कार्ड तो क्या नहीं हो सकता मुफ्त इलाज? जानें नियम
Tue, 18 Feb 2025 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:24 PM IST
सार
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन क्या इस कार्ड के गुम होने पर आप मुफ्त इलाज का लाभ ला सकते हैं? इस बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
अगर पात्र हैं तो ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
- आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप दो तरीकों से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें पहला तरीका है ऑनलाइन यानी इसमें आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है। फिर आप यहां से आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं
- दूसरा तरीका है ऑफलाइन का जिसमें आपको अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन करके भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
इन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
- अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है तो आपको ये जानकारी होनी चाहिए कि आप अपने शहर के किस अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ या एप पर जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Freepik
- इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Find Hospital' पर क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर अपना राज्य, अस्पताल जैसी अन्य जानकारियां भरनी हैं
- आखिर में कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक करें और फिर आपको अस्पताल के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवाएं?
- फोटो : Adobe stock
कार्ड गुम होने पर क्या होगा?
- अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना है और वो किसी कारण गुम हो गया है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसी स्थिति में भी आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आपको करना ये है कि जब आप पंजीकृत अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं तो यहां पर अपना मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आयुष्मान कार्ड से लिंक है) बताएं जिससे आपकी पहचान कर ली जाती है और फिर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। कोई भी अधिकारी ऐसा करने से मना नहीं कर सकता है।