Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 24 फरवरी को पीएम मोदी कितने बजे जारी करेंगे 19वीं किस्त? यहां जानें पूरे कार्यक्रम की जानकारी

Tue, 18 Feb 2025 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:06 AM IST
सार

18 किस्त जारी होने के बाद अब 19वीं किस्त का इंतजार भी खत्म होने को है, क्योंकि 24 फरवरी को किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त पहुंचेगी।

विज्ञापन
PM kisan 19th installment date 2025 check pm modi full schedule kisan nidhi 19 kist news in Hindi
19वीं किस्त जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist Date And Timing: भारत सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है और साथ ही राज्य सरकारें भी कई योजनाओं का संचालन करती है जिनका लाभ किसानों को मिलता है। इसी क्रम में बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो इस योजना से जुड़कर मौजूदा समय में करोड़ों किसान हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले रहे हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है जिसकी तारीख भी सामने आ चुकी है।



24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी होगी जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा और ये किस्त हर बार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी ही जारी करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि 19वीं किस्त कितने बजे जारी होगी और पीएम नरेंद्र मोदी का इसको लेकर पूरा कार्यक्रम क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM kisan 19th installment date 2025 check pm modi full schedule kisan nidhi 19 kist news in Hindi
19वीं किस्त जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Adobe Stock

कितने पैसे आएंगे किस्त में?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जो भी किसान जुड़ते हैं उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाता है। हर साल किसानों के बैंक खाते में 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में 19वीं किस्त में लाभार्थियों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
PM kisan 19th installment date 2025 check pm modi full schedule kisan nidhi 19 kist news in Hindi
19वीं किस्त जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई

कितने बजे जारी होगी 19वीं किस्त?

  • अगर आप भी इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और सम्मान निधि का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी होगी। इसको लेकर आधिकारिक पोर्टल पर समय भी बता दिया गया है। दोपहर 2 बजे से लेकर साढ़े 3 बजे तक ये पूरा कार्यक्रम चलेगा और इसी बीच में 19वीं किस्त पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM kisan 19th installment date 2025 check pm modi full schedule kisan nidhi 19 kist news in Hindi
19वीं किस्त जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Adobe Stock

इतने किसानों को मिलेगा लाभ

  • जहां 18वीं किस्त बीती 5 अक्तूबर को जारी की गई थी तो वहीं अब 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगे। वहीं, 19वीं किस्त का लाभ 9.7 करोड़ पात्र किसानों को मिलेगा और इनके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।
विज्ञापन
PM kisan 19th installment date 2025 check pm modi full schedule kisan nidhi 19 kist news in Hindi
19वीं किस्त जारी करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

बिहार के भागलपुर में संवाद भी करेंगे पीएम मोदी

  • जैसा कि पीएम नरेंद्र मोदी 19वीं किस्त जारी करने के लिए बिहार के भागलपुर जा रहे हैं। इसका पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। इससे पहले बीते दिनों कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसकी जानकारी दे चुके थे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed