फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Income Certificate: जानें क्यों जरूरी होता है आय प्रमाण पत्र, बनवाने के लिए चाहिए होते हैं ये दस्तावेज

Mon, 17 Jan 2022 09:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 Jan 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
what documents are required to make income certificate utility news in hindi
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : istock

समय-समय पर हमें कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती रहती है। ऐसे में हम कई तरह के दस्तावेज अपने पास बनाकर पहले से रखते हैं या फिर कई बार जरूरत के समय हमें इन्हें बनवाना भी पड़ता है। ऐसा ही एक दस्तावेज है आय प्रमाण पत्र, जो एक तरह का बेहद ही जरूरी दस्तावेज है। जब कहीं भी अपनी आय का प्रमाण देना पड़ता है, तो हमें इस आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इसमें व्यक्ति या उसके परिवार की सालाना आय का पूरा लेखा-जोखा होता है। इसमें बताया जाता है कि पूरे साल उनकी कितना कमाई होती है आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आय प्रमाण पत्र बनवाना क्यों जरूरी होता है? ये किन-किन कामों के लिए जरूरी होता है? साथ ही इसे बनवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

what documents are required to make income certificate utility news in hindi
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : istock

चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पते का प्रूफ
  • बिजली का बिल
  • पानी का बिल
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट आदि।
what documents are required to make income certificate utility news in hindi
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : iStock

इसलिए काम आता है आय प्रमाण पत्र:-

लोन लेने के लिए

  • अगर आप लोन लेते हैं, जैसे- अगर आप शिक्षा के लिए या फिर घर के लिए लोन लेते हैं, तो ऐसे समय में आपको आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what documents are required to make income certificate utility news in hindi
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : pixabay

छात्रवृत्ति के लिए

  • आप अगर उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति पाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। इसके अलावा किराए पर घर लेने के लिए भी मकान मालिक को आय प्रमाण पत्र देना पड़ता है।
विज्ञापन
what documents are required to make income certificate utility news in hindi
आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए - फोटो : istock

राशन कार्ड बनवाने के लिए

  • अगर आप सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं या राशन कार्ड में आने वाली किसी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको आय प्रमाण पत्र चाहिए पड़ता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए भी आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed