फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल चार्जर पर लिखे 5V, 9V, 12V का क्या मतलब है? यहां समझें आसान शब्दों में सबकुछ

Wed, 30 Sep 2026 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Sep 2026 04:42 PM IST
सार

चार्जर पर लिखे 5V, 9V और 12V उसके अलग-अलग आउटपुट वोल्टेज को बताते हैं। फोन के लिए सही चार्जिंग वोल्टेज और चार्जिंग प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि गलत सप्लाई से डिवाइस को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
What Do 5V, 9V and 12V Mean on a Mobile Charger par likhe number ka kya matlab hai
मोबाइल चार्जर पर क्यों लिखे होते हैं ये नंबर? - फोटो : Amar Ujala AI

मोबाइल को चार्ज करने के लिए चार्जर का और वो भी सही चार्जर का होना जरूरी है। वरना आपके मोबाइल की बैटरी खराब तक हो सकती है। इसलिए हमेशा ऑरिजनल चार्जर से मोबाइल चार्ज करने की सलाह दी जाती है।

वहीं, आपने मोबाइल चार्जर पर 5V, 9V या 12V जैसे नंबर जरूर देखे होंगे? कई लोगों को लगता है कि ज्यादा वोल्ट लिखा है तो फोन भी ज्यादा तेजी से चार्ज होगा, लेकिन ऐसा सीधे तौर पर नहीं होता। तो चलिए जानते हैं मोबाइल चार्जर पर लिखे इन नंबर्स का क्या मतलब होता है। आप आगे इनका मतलब जान सकते हैं...

What Do 5V, 9V and 12V Mean on a Mobile Charger par likhe number ka kya matlab hai
मोबाइल चार्जर पर क्यों लिखे होते हैं ये नंबर? - फोटो : Adobe Stock
  • चार्जर पर दिए ये नंबर वोल्टेज को दर्शाते हैं
  • उदाहरण के लिए 5V का मतलब 5 वोल्ट आउटपुट और 9V का मतलब 9 वोल्ट आउटपुट है
  • इसी तरह 12V अगर चार्जर पर दिया है, तो 12 वोल्ट आउटपुट को बताता है
What Do 5V, 9V and 12V Mean on a Mobile Charger par likhe number ka kya matlab hai
मोबाइल चार्जर पर क्यों लिखे होते हैं ये नंबर? - फोटो : Adobe Stock
  • चार्जर पर अक्सर एक से ज्यादा वोल्टेज इसलिए लिखे होते हैं, क्योंकि आधुनिक चार्जर अलग-अलग चार्जिंग मोड में अलग आउटपुट दे सकते हैं
  • मसलन, किसी चार्जर पर 5V/3A, 9V/2A या 12V/1.5A जैसे विकल्प लिखे हो सकते हैं
  • यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है कि फोन को हर समय चार्जर का सबसे ज्यादा वोल्टेज नहीं मिलता
विज्ञापन
विज्ञापन
What Do 5V, 9V and 12V Mean on a Mobile Charger par likhe number ka kya matlab hai
मोबाइल चार्जर पर क्यों लिखे होते हैं ये नंबर? - फोटो : Adobe Stock
  • स्मार्टफोन और चार्जर के बीच चार्जिंग प्रोटोकॉल के जरिए बातचीत होती है
  • डिवाइस जिस वोल्टेज और पावर को सपोर्ट करता है, उसके अनुसार चार्जिंग होती है
विज्ञापन
What Do 5V, 9V and 12V Mean on a Mobile Charger par likhe number ka kya matlab hai
मोबाइल चार्जर पर क्यों लिखे होते हैं ये नंबर? - फोटो : Adobe Stock
  • यही वजह है कि किसी फोन में फास्ट चार्जिंग काम करने के लिए सिर्फ ज्यादा वॉट वाला चार्जर पर्याप्त नहीं होता
  • फोन और चार्जर का चार्जिंग स्टैंडर्ड भी आपस में अनुकूल होना चाहिए

नोट:- ध्यान रहे कि हमेशा ऑरिजनल चार्जर ही इस्तेमाल करें न कि लोकल चार्जर। वरना आपके मोबाइल की बैटरी खराब हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed