फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कौन सी गलतियां न करें? एक छोटी सी गलती खाली कर सकती है बैंक खाता

Wed, 30 Sep 2026 06:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

Online Shopping Mistakes: ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फर्जी वेबसाइट, नकली ऑफर और अनजान लिंक लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना सकते हैं। सिर्फ सामान खरीदते समय ही नहीं, बल्कि पेमेंट और डिलीवरी के नाम पर आने वाले मैसेज से भी सावधान रहना जरूरी है।

विज्ञापन
Online Shopping Mistakes: Avoid These Errors or Your Bank Account Could Be at Risk
ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसे हो सकती है ठगी - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना और दूसरी जरूरत का सामान खरीदने के लिए लोग ऑनलाइन शॉपिंग का इस्तेमाल करते हैं। इससे समय बचता है और घर बैठे सामान भी मिल जाता है।



पर हम ये नहीं भूल सकते कि ऑनलाइन खरीदारी में थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि साइबर ठग कई बार शॉपिंग के नाम पर लोगों से बैंकिंग और निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे में आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Online Shopping Mistakes: Avoid These Errors or Your Bank Account Could Be at Risk
ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसे हो सकती है ठगी - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन गलतियों को न करें?

फर्जी वेबसाइट पर न करें खरीदारी

  • ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सबसे पहले वेबसाइट को चेक करें
  • कई बार असली वेबसाइट जैसी दिखने वाली नकली साइट बनाई जाती है
  • इन वेबसाइट पर बहुत कम कीमत में सामान देने का दावा किया जा सकता है
  • पेमेंट करने या कार्ड की जानकारी भरने के बाद ठगी हो सकती है
  • इसलिए वेबसाइट का यूआरएल ध्यान से देखें और संभव हो तो भरोसेमंद शॉपिंग प्लेटफॉर्म या संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदारी करें
Online Shopping Mistakes: Avoid These Errors or Your Bank Account Could Be at Risk
ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसे हो सकती है ठगी - फोटो : Adobe Stock

अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

  • कई लोगों को एसएमएस, व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए ऑर्डर कैंसिल, रिफंड या डिलीवरी अपडेट के नाम पर लिंक भेजे जाते हैं
  • ऐसे लिंक पर बिना जांच किए क्लिक नहीं करना चाहिए
  • अगर किसी ऑर्डर से जुड़ी जानकारी चाहिए तो संबंधित शॉपिंग एप या वेबसाइट को खुद खोलकर स्टेटस चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Online Shopping Mistakes: Avoid These Errors or Your Bank Account Could Be at Risk
ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसे हो सकती है ठगी - फोटो : एआई जनरेटेड

ओटीपी और यूपीआई पिन किसी को न बताएं

  • ऑनलाइन पेमेंट के दौरान ओटीपी, यूपीआई पिन, कार्ड पिन या सीवीवी जैसी जानकारी किसी व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए
  • बैंक या पेमेंट कंपनी के नाम पर फोन करने वाला व्यक्ति भी ऐसी जानकारी मांगता है तो उसे न दें
  • इस बात का ध्यान रखें कि यूपीआई पिन पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि किसी को पेमेंट करने के लिए किया जाता है, इसलिए किसी के कहने पर पैसे लेने के नाम पर यूपीआई पिन कभी न डालें, वरना आपके बैंक खाते से पैसे कट जाएंगे UPI PIN डालने से बचें।
विज्ञापन
Online Shopping Mistakes: Avoid These Errors or Your Bank Account Could Be at Risk
ऑनलाइन शॉपिंग में ऐसे हो सकती है ठगी - फोटो : Adobe Stock

रिफंड के नाम पर भी हो सकती है ठगी

  • कई बार ठग ग्राहक को फोन करके कहते हैं कि उसका रिफंड अटक गया है
  • इसके बाद वे लिंक भेज सकते हैं या स्क्रीन शेयर करने के लिए कह सकते हैं
  • ऐसे किसी भी स्टेप को फॉलो करने से पहले ऑर्डर की जानकारी आधिकारिक एप या वेबसाइट पर चेक कर लें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed