फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आयुष्मान कार्ड से सिर्फ सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं प्राइवेट में नहीं? यहां जानें

Fri, 26 Sep 2025 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

Ayushman Card Se Kis Hospital Mein Muft Ilaaj Kara Sakte Hain: आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप किस अस्पताल में इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं मतलब सरकारी या प्राइवेट?

विज्ञापन
ABY: In which hospitals can you get free treatment using the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

Ayushman Card Hospitals List In Hindi: सरकारें कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती हैं ताकि, लगभग हर एक वर्ग को लाभ दिया जा सके। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे, एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है जिससे मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हैं।



दरअसल, इस आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए जो लोग पात्र होते हैं उनका पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप कौन से अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? तो चलिए जानते हैं क्या इस आयुष्मान कार्ड से सिर्फ सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया जा सकता है या प्राइवेट अस्पताल में भी। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: In which hospitals can you get free treatment using the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर आपकी पहले पात्रता चेक होती है और पात्र होने पर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर जांच सही होने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है जिससे आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
ABY: In which hospitals can you get free treatment using the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, तो आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक आयुष्मान एप से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ये प्रोसेस ऑनलाइन होता है और पात्र होने पर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: In which hospitals can you get free treatment using the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

किस अस्पताल में होता है मुफ्त इलाज?

  • आपका अगर आयुष्मान कार्ड बन चुका है और आप जानना चाहते हैं कि किन अस्पतालों में आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो जान लें कि आप सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि प्राइवेट अस्पताल में भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कई प्राइवेट अस्पताल भी इस योजना में पंजीकृत हैं जिनमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
ABY: In which hospitals can you get free treatment using the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

अपने शहर के किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? ऐसे करें चेक:-

  • आपको इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर इसके बाद आपको यहां पर दिख रहे 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर जाना है
  • यहां पर आप पिन कोड, जिला आदि भर ये देख सकते हैं आप अपने शहर के कौन से अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed