आज के समय बैंकिंग हमारे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है। यह हमारी आर्थिक सुरक्षा, बजट की प्लानिंग, बचत की आदत विकसित करने में मदद करता है। यह हमारे भविष्य सुरक्षित करने को लेकर विभिन्न योजनाओं में निवेश करने को लेकर प्रोत्साहित करता है। कई लोग अपनी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बैंक में बचाकर रखते हैं, जो किसी प्रकार की आपात स्थिति में काम आता है। आज के समय आपके पास बैंक अकाउंट का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बचत करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का जो लाभ मिलता है वह सीधे आपके बैंक अकाउंट में ही आता है।
{"_id":"682d533a97cfee0e1e05bec7","slug":"what-are-the-difference-between-saving-and-current-bank-account-know-here-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर? जानें यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर? जानें यहां
Wed, 21 May 2025 11:33 AM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 21 May 2025 11:33 AM IST
सार
एटीएम से पैसे निकालते समय भी हमसे पूछा जाता है कि आपका अकाउंट बचत खाता है या करंट। वहीं क्या आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर?
- फोटो : Freepik
सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर?
- फोटो : Adobe Stock
सेविंग अकाउंट
- सेविंग अकाउंट को बचत खाते के नाम से जाना जाता है।
- यह अकाउंट सामान्य लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- बैंक सेविंग अकाउंट के जरिए लोगों को पैसों की बचत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
- सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर आपको ब्याज दर भी मिलती है।
सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर?
- फोटो : Adobe Stock
- बचत खाते को आप अकेले या फिर ज्वाइंट दोनों तरह से खुलवा सकते हैं।
- बचत खाते में आपको कितनी ब्याज दर मिलेगी, यह बैंक द्वारा तय किया जाता है।
- हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को इसमें ज्यादा ब्याज दर मिलती है। इसमें आप सीमित ट्रांजैक्शन ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर?
- फोटो : Adobe Stock
करंट अकाउंट
- करंट अकाउंट को चालू खाता के नाम से जाना जाता है।
- करंट अकाउंट व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें लेनदेन ज्यादा होती है।
- अगर आप रेगुलर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो यह खाता आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
सेविंग और करंट बैंक अकाउंट में क्या होता है अंतर?
- फोटो : Adobe Stock
- करंट अकाउंट खुलवाने पर आपको कोई ब्याज दर नहीं मिलती है।
- बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, फर्म आदि अपना करंट अकाउंट खुलवाते हैं।
- इसमें आप अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।