बीते कुछ दिनों से लोग वैलेंटाइन वीक को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। फरवरी के इस हफ्ते को प्यार मोहब्बत का हफ्ता माना जाता है। इस समय कई लोगों को नया जीवन साथी मिल जाता है, तो वहीं कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ इन दिनों को सेलिब्रेट करते हैं। साथ ही कुछ लोग अपने प्यार की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी अपने लिए पार्टनर की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इन दिनों प्यार के जाल में फंसाकर ठगी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए आपको भी इससे सावधान रहना चाहिए। बढ़ते डिजिटाइजेशन में हर काम ऑनलाइन होने लगा है। इंटरनेट पर तमाम तरह के प्लेटफॉर्म यानी डेटिंग एप मौजूद हैं, जिनपर लोग अपने लिए साथी की तलाश में जाते हैं। हालांकि, ये एप कुछ लोगों के बहुत काम आते हैं, तो कई लोग इसके चलते ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं आप इससे कैसे बच सकते हैं...
Valentine Day Fraud Alert: वैलेंटाइन वीक में कर रहे हैं प्यार की तलाश, तो हो जाएं सावधान, ठग बिछा रहे हैं प्रेम का जाल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन