फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना: इस योजना के अंतर्गत आप भी लगवा सकते हैं अपने खेतों में ट्यूबवेल, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 18 Feb 2022 04:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Private Tubewell Connection Yojana Registration Process know here
उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना - फोटो : Istock

ट्यूबवेल का कृषि में एक अहम योगदान होता है। भारत में अभी भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो डीजल इंजनों पर चलने वाले ट्यूबवेल से खेतों की सिंचाई करते हैं। वहीं दूसरी तरफ बीते कुछ सालों में कई किसान बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल का उपयोग भी बढ़ चढ़ कर रहे हैं। बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल, डीजल की अपेक्षा ज्यादा पानी फेंकते हैं और इसमें खर्च भी कम आता है। वहीं डीजल इंजन से सिंचाई करने में ईंधन की काफी खपत होती है। इसका नकारात्मक असर किसान की जेब पर पड़ता है। ऐसे में उसकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा डीजल को खरीदने में ही व्यय हो जाता है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एक खास स्कीम चला रही है, जिसका नाम उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना है। इस स्कीम के तहत आप ऑनलाइन अप्लाई करके अपने खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन लगवा सकते हैं। इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के नागरिक ही उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं?

Uttar Pradesh Private Tubewell Connection Yojana Registration Process know here
उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना - फोटो : Istock
  • प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के लिए सबसे पहले आपको यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upenergy.in/ पर विजिट करना है।
  • उसके बाद आपको कनेक्शन सर्विस के कॉलम में Apply for new electricity connection for private tubewell पर क्लिक करना है।
Uttar Pradesh Private Tubewell Connection Yojana Registration Process know here
उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना - फोटो : Istock
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको Online Application for new electricity connection for private tubewell पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Private Tubewell Connection Yojana Registration Process know here
उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना - फोटो : Istock
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको For New Registration Click Here के विकल्प का चयन करना है।
  • नए पेज पर जो डिटेल्स आपसे पूछी जाएंगी, उसे ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
विज्ञापन
Uttar Pradesh Private Tubewell Connection Yojana Registration Process know here
उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना - फोटो : Istock
  • डिटेल्स को दर्ज करने के बाद रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप वेबसाइट पर लॉगिन करके निजी ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कुछ समय बाद आपके खेत में ट्यूबवेल को लगा दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed