केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा भी जनकल्याण के उद्देश्य से तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए यूपी गोपालक योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्म के द्वारा अपना खुद का रोजगार आरम्भ करने के लिए लोन प्रदान किया जाएगा। यूपी गोपालक योजना के अंतर्गत बैंक के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को 9 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको यूपी गोपालक योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में बात करने जा रहे है। आइए जानते हैं इस योजना के तहत आपको किस प्रकार के लाभ मिलते हैं।
{"_id":"621f09630aabf9540b1a78da","slug":"uttar-pradesh-gopalak-yojana-2022-unemployed-youth-get-loan-up-to-rs-9-lakh-under-this-scheme-know-the-benefits-of-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Gopalak Yojana: इस योजना में बेरोजगार युवाओं को मिलता है 9 लाख रुपये तक का लोन, जानिए स्कीम से जुड़ी बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UP Gopalak Yojana: इस योजना में बेरोजगार युवाओं को मिलता है 9 लाख रुपये तक का लोन, जानिए स्कीम से जुड़ी बातें
Wed, 02 Mar 2022 01:48 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी गोपालक योजना 2022 के लाभ
- फोटो : istock
यूपी गोपालक योजना 2022 के लाभ
- फोटो : istock
यूपी गोपालक योजना 2022 के लाभ
- यूपी गोपालक योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा। इसके अंतर्गत यूपी सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को डेयरी फार्म के द्वारा रोजगार से जुड़ने का मौका दे रही है। साथ ही इस योजना के जरिये राज्य के बेरोजगार युवाओं को बैंक द्वारा 9 लाख रुपये तक का लोन दिया जायेगा।
यूपी गोपालक योजना 2022 के लाभ
- फोटो : istock
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास कम से कम पांच पशु होने चाहिए। वहीं 10 -20 गाय रखने वाले पशुपालकों को भी उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का लाभ दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी गोपालक योजना 2022 के लाभ
- फोटो : istock
- खास बात ये है कि इस योजना के तहत गाय या भैंस रखने का विकल्प खुला है। इसमें अनिवार्य है कि पशु दूध देने वाला होना चाहिए। ऐसे में ही योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपी गोपालक योजना 2022 के लाभ
- फोटो : istock
- ये उत्तर प्रदेश के पशुपालकों के लिए बेहद अच्छा मौका है। यदि आपके पास 10 पशु हैं, तो इसके हिसाब से आपको करीब 1.5 लाख की लागत से पशुशाला खुद बनानी होगी। इसके बाद आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद आपको लोन की सुविधा दी जाएगी।