फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कोई चुपके से सुन रहा है आपकी बातें? ऐसे पता लगाएं कि फोन लॉक होने के बाद कैमरा या माइक ऑन तो नहीं

Tue, 29 Sep 2026 07:56 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 29 Sep 2026 07:56 PM IST
सार

Smartphone Security: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के फोन में नारंगी रंग का डाट या हरे रंग का डाट दिखता है, मगर वो जानकारी के आभाव में ये समझ नहीं पाते हैं कि ऐसा क्यों दिख रहा है। इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि अगर कोई एप आपकी जासूसी कर रहा है तो आप उसे कैसे पहचानें।

विज्ञापन
Is Someone Secretly Listening How to Know if Your Phone Camera or Mic is Active When Locked in hindi
स्मार्टफोन सुरक्षा - फोटो : AI

Camera Indicator Dot: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आपका फोन टेबल पर लॉक रखा होता है, तब भी क्या कोई आपकी बातें सुन रहा है या आपको देख रहा है? डिजिटल दुनिया में साइबर ठग और खतरनाक एप्स बिना आपकी इजाजत के फोन के कैमरा या माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 



यह न सिर्फ आपकी निजी जिंदगी में खलल डालता है, बल्कि आपकी गोपनीय जानकारी को भी खतरे में डाल देता है। इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि फोन बंद होने के बावजूद इसकी जासूसी से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए।

Is Someone Secretly Listening How to Know if Your Phone Camera or Mic is Active When Locked in hindi
स्क्रीन पर दिखने वाले हरे और नारंगी डॉट्स - फोटो : Adobe Stock

स्क्रीन पर दिखने वाले हरे और नारंगी डॉट्स

  • स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने यूजर्स की प्राइवेसी के लिए एक खास फीचर दिया है।
  • जब भी आपके फोन का कैमरा इस्तेमाल होता है, तो स्क्रीन के ऊपरी कोने में एक हरा डॉट दिखाई देता है।
  • वहीं, माइक्रोफोन ऑन होने पर नारंगी डॉट नजर आता है।
Is Someone Secretly Listening How to Know if Your Phone Camera or Mic is Active When Locked in hindi
लॉक स्क्रीन पर नजर रखें - फोटो : Adobe Stock

लॉक स्क्रीन पर नजर रखें

  • अगर आपका फोन लॉक है और फिर भी स्क्रीन पर हरा या नारंगी डॉट जलता हुआ दिखाई दे, तो समझ जाएं कि बैकग्राउंड में कोई एप आपके कैमरा या माइक का इस्तेमाल कर रही है।
  • ऐसे संकेत मिलते ही आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए ताकि प्राइवेसी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Someone Secretly Listening How to Know if Your Phone Camera or Mic is Active When Locked in hindi
संदिग्ध एप्स की ऐसे करें पहचान - फोटो : Adobe Stock

संदिग्ध एप्स की ऐसे करें पहचान

  • यह पता लगाने के लिए कि कौन सी एप आपकी जासूसी कर रही है, अपने फोन के नोटिफिकेशन पैनल को नीचे स्क्रॉल करें।
  • वहां आपको उस एप का नाम दिख जाएगा जो बिना आपकी जानकारी के कैमरा या माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
Is Someone Secretly Listening How to Know if Your Phone Camera or Mic is Active When Locked in hindi
सुरक्षा के लिए तुरंत उठाएं ये कदम - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षा के लिए तुरंत उठाएं ये कदम

  • अगर कोई अंजान ऐप एक्टिव दिखे, तो तुरंत फोन की 'Settings' में जाकर 'Privacy' और फिर 'Permission Manager' पर जाएं।
  • वहां से उस संदिग्ध एप की कैमरा और माइक परमिशन तुरंत बंद कर दें या उस एप को फोन से अनइंस्टॉल कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed