फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LNG-LPG और PNG में क्या है अंतर? यहां दूर करें इससे जुड़े कंफ्यूजन

Tue, 29 Sep 2026 06:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 29 Sep 2026 06:04 PM IST
सार

LNG vs LPG vs PNG: आज के समय हमारे आस पास ईंधन के लिए कई तरह के गैसों का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोगों को LPG, PNG आदि शब्दों को लेकर काफी कंफ्यूजन होता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Understanding the Difference Between LNG, LPG, and PNG: A Simple Guide to Fuel Gases in hindi
LNG vs LPG vs PNG - फोटो : AI

Piped Natural Gas: आजकल हमारे घरों के रसोईघर से लेकर बड़े-बड़े कारखानों और गाड़ियों तक में गैस का इस्तेमाल बेहद आम हो चुका है। जब भी हम रसोई गैस या ईंधन की बात करते हैं, तो अक्सर LNG, LPG और PNG जैसे नाम सुनने को मिलते हैं। आम इंसान इन तीनों के वैज्ञानिक नामों और अलग-अलग अक्षरों में उलझकर कंफ्यूज हो जाता है।



देखा जाए तो सामान्यतौर पर LPG और PNG के बारे में तो बहुत से लोग पहले से जानते हैं, मगर देश में जबसे LNG ट्रेन चलना शुरू हुई है, तब से लोगों को इन तीनों को लेकर कई सवाल हैं।

हालांकि, ये तीनों ही ईंधन के रूप में काम आती हैं, लेकिन इनकी बनावट, सप्लाई के तरीके और उपयोग में बहुत बड़ा अंतर होता है। आइए इस लेख में इसी भ्रम को दूर करते हैं और बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि इन तीनों गैसों में क्या अंतर है।

Understanding the Difference Between LNG, LPG, and PNG: A Simple Guide to Fuel Gases in hindi
LPG क्या है और यह कहां इस्तेमाल होती है? - फोटो : Adobe Stock

LPG क्या है और यह कहां इस्तेमाल होती है?

  • LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस वही लाल रंग का सिलिंडर है जो हमारे घरों में इस्तेमाल होता है। 
  • यह प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों का मिश्रण होती है। 
  • इसे दबाकर सिलिंडर में लिक्विड रूप में भरा जाता है, जिसका इस्तेमाल खाना पकाने और गाड़ियों में ईंधन के रूप में किया जाता है।
Understanding the Difference Between LNG, LPG, and PNG: A Simple Guide to Fuel Gases in hindi
LNG train - फोटो : LNG train

LNG का मतलब और बड़े स्तर पर इसका उपयोग

  • LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस प्राकृतिक गैस का ही तरल रूप है।
  • इसे बहुत ही ठंडे तापमान पर जमाकर लिक्विड बनाया जाता है ताकि इसे जहाजों या बड़े टैंकरों से एक देश से दूसरे देश भेजा जा सके।
  • इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बड़े उद्योगों और भारी वाहनों में होता है।
  • हाल ही में जो गुजरात में LNG ट्रेन की शुरुआत हुई है वो भी इसी गैस से चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding the Difference Between LNG, LPG, and PNG: A Simple Guide to Fuel Gases in hindi
PNG क्या है और यह कैसे काम करती है? - फोटो : Adobe Stock

PNG क्या है और यह कैसे काम करती है

  • PNG का पूरा नाम पाइप प्राकृतिक गैस (पाइप्ड नेचुरल गैस) है। 
  • यह मुख्य रूप से मीथेन गैस होती है जो सीधे पाइपलाइन के जरिए आपके रसोईघर तक पहुंचती है।
  • इसमें सिलिंडर बदलने या खत्म होने का झंझट नहीं होता और इसका इस्तेमाल बेहद सुरक्षित, आसान और किफायती माना जाता है।
विज्ञापन
Understanding the Difference Between LNG, LPG, and PNG: A Simple Guide to Fuel Gases in hindi
तीनों गैसों का मुख्य अंतर और उपयोग का दायरा - फोटो : Adobe Stock
तीनों गैसों का मुख्य अंतर और उपयोग का दायरा
  • सलर शब्दों में समझें तो LPG सिलिंडर में मिलने वाली भारी गैस है जो घरों में काम आती है।
  • PNG पाइपलाइन से 24 घंटे मिलने वाली हल्की प्राकृतिक गैस है।
  • वहीं LNG इसी प्राकृतिक गैस का ठंडा लिक्विड रूप है, जिसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर औद्योगिक ईंधन और परिवहन के लिए किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed