फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पासपोर्ट और वीजा में क्या है अंतर? आसान भाषा में दूर करें यात्रा से जुड़ा बड़ा कंफ्यूजन

Tue, 29 Sep 2026 06:33 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 29 Sep 2026 06:33 PM IST
सार

Passport vs Visa Difference: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों को पासपोर्ट और वीजा को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है। जो लोग पहली बार विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे होते हैं उनको इसे लेकर बहुत सवाल रहता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Difference Between Passport and Visa: A Simple Guide to Clear Your Travel Confusion in hindi
पासपोर्ट और वीजा में अंतर - फोटो : AI

जब भी कोई व्यक्ति विदेश जाने का सपना देखता है, तो दो शब्द सबसे पहले सुनने को मिलते हैं- पासपोर्ट और वीजा। जो लोग पहली बार विदेश जाने की योजना बना रहे होते हैं, वे अक्सर इन दोनों दस्तावेजों को एक ही समझ लेते हैं या इनके अंतर को लेकर असमंजस में रहते हैं। 



हालांकि, ये दोनों ही यात्रा के लिए बेहद जरूरी हैं, लेकिन इनका उद्देश्य, इन्हें जारी करने वाली संस्थाएं और इनके नियम पूरी तरह से अलग होते हैं। बिना पासपोर्ट के आप वीजा के लिए आवेदन नहीं कर सकते और बिना वीजा के आपको दुनिया के अधिकतर देश में प्रवेश नहीं मिल सकता। इसलिए आइए इस लेख में बेहद आसान शब्दों में समझते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क है।

Difference Between Passport and Visa: A Simple Guide to Clear Your Travel Confusion in hindi
पासपोर्ट क्या है और यह क्यों जरूरी है? - फोटो : अमर उजाला

पासपोर्ट क्या है और यह क्यों जरूरी है?

  • पासपोर्ट आपकी राष्ट्रीयता और पहचान की पुष्टि करने वाला एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज है।
  • इसे आपके अपने देश की सरकार जारी करती है।
  • विदेश में यह प्रमाण पत्र की तरह काम करता है कि आप भारत के नागरिक हैं और इसमें आपका नाम, फोटो तथा जन्मतिथि दर्ज होती है।
Difference Between Passport and Visa: A Simple Guide to Clear Your Travel Confusion in hindi
वीजा का मतलब और इसका असली काम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

वीजा का मतलब और इसका असली काम

  • वीजा उस देश की सरकार या दूतावास द्वारा दिया जाने वाला एक प्रवेश अनुमति पत्र है जहां आप जाना चाहते हैं।
  • यह एक मोहर या डिजिटल स्टिकर के रूप में होता है, जो यह तय करता है कि आप उस देश में कितने समय और किस उद्देश्य से रुक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Difference Between Passport and Visa: A Simple Guide to Clear Your Travel Confusion in hindi
कौन जारी करता है ये दोनों दस्तावेज? - फोटो : Adobe Atock

कौन जारी करता है ये दोनों दस्तावेज?

  • इन दोनों को जारी करने वाली संस्थाएं अलग-अलग होती हैं।
  • पासपोर्ट आपके होम कंट्री यानी भारत सरकार का विदेश मंत्रालय जारी करता है।
  • वहीं, दूसरी ओर वीजा उस विदेशी देश का दूतावास या इमीग्रेशन विभाग जारी करता है जिस देश की यात्रा आप करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Difference Between Passport and Visa: A Simple Guide to Clear Your Travel Confusion in hindi
दोनों के बीच का मुख्य अंतर और उपयोग - फोटो : Adobe Stock
दोनों के बीच का मुख्य अंतर और उपयोग
  • आसान शब्दों में समझें तो पासपोर्ट आपका अंतरराष्ट्रीय पहचान पत्र है जो आपको देश से बाहर जाने की अनुमति देता है।
  • वहीं, वीजा दूसरे देश का एंट्री टिकट है जो वहां रहने की अनुमति देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed