फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Up Board: रिजल्ट चेक करने के चक्कर में कहीं आप भी न कर दें ये गलती, बैंक खाता हो सकता है खाली, जानें सही तरीका

Fri, 25 Apr 2025 11:56 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 25 Apr 2025 11:56 AM IST
सार

UPMSP UP Board Result 2025: आज यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने वाले हैं। ऐसे में हैवी ट्रैफिक की वजह से बहुत से लोग उत्साह में अन्य वेबसाइट पर क्लिक कर देते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि रिजल्ट चेक करने का सही तरीका क्या है?

विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2025 Scam Alert Tips Spam Links to Avoid Money Fraud News in Hindi
UP board Result - फोटो : अमर उजाला

UPMSP UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज, 25 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। लगभग 54 लाख छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कई बार इसी उत्साह का साइबर अपराधी गलत फायदा उठाते हैं। अक्सर फर्जी लिंक और मैसेज के जरिए ठगने की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में सभी छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए, और किसी भी गलत लिंक पर नहीं क्लिक करना चाहिए, साथ ही किसी तरह के नंबर बढ़ाने के प्रलोभन पर भी नहीं भरोसा करना चाहिए। आपकी छोटी सी गलती से आपका बैंक खाता खाली हो सकती है।



इतना ही नहीं, कई बार रिजल्ट आने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट नहीं खुल पाता है। ऐसे में अक्सर लोग फर्जी वेबसाइट्स के चक्कर में फंस जाते हैं। इसलिए हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी भारी ट्रैफिक से बचना चाहते हैं, और अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आपके पास और क्या विकल्प हैं। आइए जानते हैं।

 

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

UPMSP UP Board Result 2025 Scam Alert Tips Spam Links to Avoid Money Fraud News in Hindi
UP Board Result 2025 - फोटो : freepik

साइबर ठगों का जाल?
साइबर अपराधी यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के समय को भुनाने की कोशिश करते हैं। वे व्हाट्सएप, एसएमएस, या ईमेल के जरिए फर्जी लिंक भेजते हैं, जो आधिकारिक वेबसाइट जैसे upmsp.edu.in या upresults.nic.in की नकल करते हैं।

UPMSP UP Board Result 2025 Scam Alert Tips Spam Links to Avoid Money Fraud News in Hindi
Up Board Result - फोटो : अमर उजाला

इन लिंक पर क्लिक करने से आपकी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे रोल नंबर, फोन नंबर, या बैंक खाता विवरण, की चोरी हो सकता है। कुछ मामलों में, ये लिंक आपके डिवाइस में मैलवेयर डाल सकते हैं, जिससे ठग आपके बैंक खाते तक पहुंच बना लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2025 Scam Alert Tips Spam Links to Avoid Money Fraud News in Hindi
यूपी बोर्ड रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें? - फोटो : Amar Ujala Graphics
रिजल्ट चेक करने का सही तरीका-

1. आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं-
  • upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें, जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है।
  • 'सबमिट' बटन दबाएं और रिजल्ट डाउनलोड करें। प्रोविजनल मार्कशीट की प्रति प्रिंट करें।

 
विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2025 Scam Alert Tips Spam Links to Avoid Money Fraud News in Hindi
UP Board Results - फोटो : Amar Ujala
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट सीधे अमर उजाला की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें-
  • सबसे पहले, इंटरनेट ब्राउजर में amarujala.com/results खोलें।
  • उपलब्ध बोर्ड की सूची में से "UP Board" चुनें।
  • फिर, कक्षा 10वीं के परिणाम के लिए दिए गए लिंक "Class 10th Result" पर क्लिक करें।
  • निर्धारित स्थान पर अपना रोल नंबर और यदि आवश्यक हो तो पंजीकरण संख्या या रोल कोड भरें।
  • 'Submit' बटन दबाएं।
  • इसके बाद, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आप 'Download' बटन का उपयोग करके अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके सहेज सकते हैं।

ठीक ऐसे ही आप 12वी कक्षा के परिणाम भी चेक कर सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed