फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, इस महीने आ सकती है 20वीं किस्त, इन कार्यों को न कराने पर अटक सकते हैं पैसे

Fri, 25 Apr 2025 09:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 09:14 AM IST
सार

देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक 20वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date For Getting Benefit Do These Works Immediately
इस महीने आ सकती है 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock

भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की एक बहुत बड़ी भूमिका है। हमारी देश में करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। आजादी के बाद से कृषि क्षेत्र में पैदावार बढ़ाने और किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को सालाना 3 किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date For Getting Benefit Do These Works Immediately
इस महीने आ सकती है 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock

देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक 20वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार अगले जून महीने में इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date For Getting Benefit Do These Works Immediately
इस महीने आ सकती है 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock

सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। 19वीं किस्त फरवरी माह में जारी की गई थी। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है फरवरी के चार माह बाद जून महीने में किसानों के खाते में 20वीं किस्त के पैसे आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date For Getting Benefit Do These Works Immediately
इस महीने आ सकती है 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भारत सरकार ने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर रखा है। वे किसान जिन्होंने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है उनको जल्द से जल्द इन्हें करा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Date For Getting Benefit Do These Works Immediately
इस महीने आ सकती है 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock

अगर आप इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराते हैं तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। 20वीं किस्त का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द स्कीम में ये जरूरी कार्य करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने बैंक अकाउंट से आधार लिंक भी करा लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed