आज के समय देश में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल भुगतान की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। यूपीआई तेज, सुरक्षित और रियल टाइम पेमेंट प्लेटफॉर्म है। आज के समय हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग यूपीआई से ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। यूपीआई की शुरुआत नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई थी। यूपीआई की मदद से आप बैंक डिटेल्स दर्ज किए बिना क्यूआर कोड स्कैन करके या मोबाइल नंबर दर्ज करके संबंधित व्यक्ति के खाते में पैसों को भेज सकते हैं। देश में आज के समय लाखों दुकानदार, सब्जीवाले, ऑटो रिक्शा चालक इस प्लेटफॉर्म का उपयोग लेनदेन करने के लिए कर रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में यूपीआई पेमेंट सिस्टम अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
UPI: 1 अगस्त से बदलने जा रहा यूपीआई से जुड़ा यह जरूरी नियम, जरूर जान लें ये बात
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:40 PM IST
सार
यूपीआई से जुड़े नियमों में अक्सर एनपीसीआई द्वारा बदलाव किए जाते रहते हैं। इसी कड़ी में 1 अगस्त से यूपीआई के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। एनपीसीआई द्वारा यूपीआई से जुड़े कुछ तकनीकी नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन