PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Release Date: सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। इसमें कई तरह की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सिर्फ किसानों के लिए चलाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या 20 जून को सरकार जारी करने जा रही है 20वीं किस्त? सारी अफवाह छोड़ यहां जानें सच्चाई
इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है ताकि, उन्हें खेती करने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। भारत सरकार डीबीटी के माध्यम से योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में ये पैसे हस्तांतरित करती है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
जारी हो चुकी हैं इतनी किस्त
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुकी होगा। सरकार ने बीती 24 फरवरी को ही 19वीं किस्त जारी की जिसमें करोड़ों किसानों को किस्त के पैसे दिए गए। डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में ये पैसे भेजे गए।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
अब इंतजार है 20वीं किस्त का
- आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जाहिर है कि आपको भी 20वीं किस्त का इंतजार होगा। पर ये जान लें कि अभी आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से या योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर 20वीं किस्त जारी होने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- वहीं, दूसरी तरफ अगर नियमों की मानें तो पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 16वीं, 17वीं, 18वीं या 19वीं किस्त को देखेंगे तो ये सभी किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुई हैं। इस हिसाब से 20वीं किस्त का चार महीने का समय जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून में ही 20वीं किस्त जारी हो सकती है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम जरूर करवा लें:-
- किस्त का लाभ लेने के लिए तीन काम करवाने बेहद जरूरी हैं। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी का जो योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग के काम भी योजना से जुड़े किसानों को करवाने होते हैं। इसलिए इन कामों को समय रहते जरूर करवा लें ताकि, आपको किस्त का लाभ मिल सके।