Selling Crop Residue For Money: हम सभी ने एक चर्चित मुहावरा खूब सुना होगा कि 'आम के आम और गुठलियों के दाम'। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अब यह कहावत सच होने जा रही है। इन दिनों योगी सरकार किसानों को उनकी मुख्य फसलों की कीमत तो दे ही रही है, लेकिन अब वह फसलों के अवशेष यानी डंठल से बनने वाले 'भूसे' को भी सीधे खरीदेगी।
{"_id":"69d4e0b592520a48610e6e4e","slug":"up-farmers-bonus-yogi-government-to-directly-purchase-hay-bhusa-for-gaushalas-to-boost-rural-income-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Government Purchasing Hay: किसानों को नया तोहफा, अब सरकार देगी खेती से जुड़ी इस चीज के भी पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Government Purchasing Hay: किसानों को नया तोहफा, अब सरकार देगी खेती से जुड़ी इस चीज के भी पैसे
Tue, 07 Apr 2026 04:17 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:17 PM IST
सार
UP Government Hay Purchase : उत्तर प्रदेश सरकार के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि अब वो फसलों के साथ उसके डंठल से बने भूसा को भी बेचकर सरकार से पैसे प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से भूसा खरीदेगी
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से भूसा खरीदेगी
- फोटो : Adobe Stock
किसानों को मिलेंगे 'बेस्ट' दाम
- उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से सीधे भूसा खरीदने को बढ़ावा दे रही है ताकि उन्हें बिचौलियों के चक्कर न काटने पड़ें।
- फसल बेचने के बाद जो डंठल बेकार बच जाते थे, अब उन्हें बेचकर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।
- भूसा खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है ताकि किसानों को उनके माल का पैसा तुरंत मिल सके।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अप्रैल से विशेष भूसा संग्रह अभियान शुरू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से भूसा खरीदेगी
- फोटो : Adobe Stock
पशुओं के लिए 'साइलेज' और चारे का इंतजाम
- चारे और साइलेज (हरे चारे का संरक्षित रूप) की नियमित जांच होगी ताकि पशुओं के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े।
- उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में साइलेज के टेंडर पूरे हो चुके हैं, बाकी जिलों में भी यह काम अंतिम चरण में है।
- गर्मी के मौसम को देखते हुए चारे का पर्याप्त स्टॉक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूसे का पेसा
- फोटो : Adobe Stock
जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश और निगरानी
- सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके जिले के किसी भी गोआश्रय स्थल पर चारे की कमी नहीं होनी चाहिए।
- भूसा खरीद की पूरी प्रक्रिया की शासन स्तर से निगरानी हो रही है ताकि कोई धांधली न हो सके।
- सरकार का लक्ष्य मानसून आने से पहले भूसे का भारी स्टॉक जमा करना है ताकि बरसात में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
फसल के डंठल का पैसा
- फोटो : AdobeStock
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगा बड़ा सुधार
- जब किसानों को डंठल के पैसे मिलेंगे, तो वे इसे जलाएंगे नहीं, जिससे प्रदूषण कम होगा।
- बेसहारा पशुओं को अब भूखा नहीं रहना पड़ेगा, जिससे सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या कम होगी।
- खेती के हर हिस्से से कमाई होने से किसान आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनेंगे।