फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रीमियम तत्काल टिकट क्या होता है? सामान्य तत्काल से यह कितना महंगा और अलग है?

Wed, 23 Sep 2026 09:32 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 23 Sep 2026 09:32 AM IST
सार

Premium Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे अंत समय में यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए तत्काल और प्रीमियम तत्काल की सुविधा चलाता है। बहुत से लोग इन दोनों नामों में कंफ्यूज हो जाते हैं, इसलिए आइए इस लेख में तत्काल और प्रीमियम तत्काल से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Understanding Premium Tatkal: Rules, Pricing Difference, and Booking Tips Explained in hindi
प्रीमियम तत्काल और तत्काल में अंतर - फोटो : AI

हर दिन भारतीय रेल से करोड़ों यात्री एक स्थान से गंत्वय तक की यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे में इमरजेंसी यात्रा के लिए तत्काल कोटे की सुविधा मिलती है। इसी तत्काल व्यवस्था को और आसान बनाने के लिए 'प्रीमियम तत्काल' योजना शुरू की गई थी। इसमें बाकी नियम सामान्य तत्काल जैसे ही होते हैं, लेकिन इसका मुख्य नियम इसके डायनेमिक किराया प्रणाली है।



इस कोटे की सीटें सिर्फ ऑनलाइन आईआरसीटीसी पोर्टल या एप से बुक की जा सकती हैं। बता दें कि किसी भी रेलवे काउंटर या ट्रैवल एजेंट के जरिए प्रीमियम तत्काल टिकट कि बुकिंग नहीं होती है। आपात स्थिति में पक्की सीट पाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Understanding Premium Tatkal: Rules, Pricing Difference, and Booking Tips Explained in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

डायनेमिक किराए का सरल गणित

  • सामान्य तत्काल में अतिरिक्त शुल्क निश्चित होता है। लेकिन प्रीमियम तत्काल में जैसे-जैसे सीटें बिकती हैं, वैसे-वैसे बची हुई सीटों का दाम हवाई जहाज की तर्ज पर बढ़ता जाता है।
  • शुरुआती सीटें कम कीमत पर मिलती हैं, पर अंत तक किराया सामान्य तत्काल से दो से तीन गुना तक महंगा हो सकता है, इसे ही डायनेमिक प्राइसिंग भी कहते हैं।
Understanding Premium Tatkal: Rules, Pricing Difference, and Booking Tips Explained in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

बुकिंग समय और नियम

  • तत्काल हो या प्रीमीयम तत्काल दोनों के एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे और नॉन-एसी के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है।
  • इसकी बुकिंग विंडो तत्काल की तरह यात्रा से एक दिन पहले खुलती है।
  • ध्यान रखें कि इस कोटे में किसी तरह की छूट नहीं मिलती और बच्चों का भी पूरा किराया लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding Premium Tatkal: Rules, Pricing Difference, and Booking Tips Explained in hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

दोनों कोटा व्यवस्था में अंतर

  • सामान्य तत्काल टिकट रेलवे स्टेशन के काउंटर और ऑनलाइन एजेंट से भी बुक हो सकते हैं।
  • वहीं प्रीमियम तत्काल सिर्फ आईआरसीटीसी के वेबसाइट या एप से ही बुक कर सकते हैं।
  • तत्काल में टिकट का रेट फिक्स रहता है, जबकि प्रीमियम तत्काल में डिमांड के अनुसार कीमत तेजी से बदलती रहती है, जिसे डायनेमिक प्राइसिंग भी कहते हैं।
विज्ञापन
Understanding Premium Tatkal: Rules, Pricing Difference, and Booking Tips Explained in hindi
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock

रिफंड और कैंसिलेशन के नियम

  • अगर आप कंफर्म प्रीमियम तत्काल टिकट या तत्काल टिकट कैंसिल कराते हैं, तो आपको एक भी पैसा रिफंड नहीं मिलेगा।
  • पूरी रकम जब्त कर ली जाती है। सिर्फ ट्रेन कैंसिल होने या बहुत ज्यादा लेट होने पर ही रिफंड का नियम लागू होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed