फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्डधारक सावधान: कहीं आपके आधार का भी तो नहीं हुआ गलत इस्तेमाल, ऐसे करें चेक

Fri, 08 Mar 2024 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Mar 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
UIDAI: How to Check your Aadhaar card history follow this process
आधार की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

Check Aadhaar History: आधार कार्ड आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज है और शायद इसमें कोई दो राय भी न हो। अब देख लीजिए बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, सरकारी और गैर-सरकारी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं के लिए जरूरी, लोन लेने जैसे कामों के अलावा भी कई अन्य चीजों के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी बनती है कि अपने आधार कार्ड को संभालकर रखें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके आधार का गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। जी हां, इसलिए अगर आपको जानना है कि कहीं आपके आधार का कभी गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है, तो ऐसे में आप अपने आधार की हिस्ट्री चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है...

UIDAI: How to Check your Aadhaar card history follow this process
आधार की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

आधार कार्ड की हिस्ट्री ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है, इसलिए आप इसकी हिस्ट्री चेक करके पता लगा सकते हैं कि ऐसा हुआ है या नहीं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
UIDAI: How to Check your Aadhaar card history follow this process
आधार की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां पर आपको पहले अपनी भाषा चुननी है
  • इसके बाद आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे, ऐसे में आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
  • फिर यहां पर 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाले विकल्प पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI: How to Check your Aadhaar card history follow this process
आधार की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है और साथ ही स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड भी दर्ज करें
  • इसके बाद ओटीपी सत्यापन वाले विकल्प पर क्लिक करें, ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड (आधार से लिंक मोबाइल नंबर) मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
UIDAI: How to Check your Aadhaar card history follow this process
आधार की हिस्ट्री चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब ओटीपी को दर्ज करें और ऐसा करते ही आपके सामने एक नया टैब खुल जाता है
  • जहां पर आपको वो तारीख दर्ज करनी है, जिस दिन की आप हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं
  • फिर आप जान पाएंगे कि आपका आधार उस दिन कहां-कहां इस्तेमाल हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed