फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरा बचकर: कहीं आपके आधार का तो नहीं हुआ है गलत इस्तेमाल? एक क्लिक में ऐसे करें चेक

Sat, 20 Apr 2024 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Apr 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
UIDAI: How To Check Your Aadhaar Card History
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card History: आज के समय में अगर देखा जाए कि कौन सा दस्तावेज ज्यादा जरूरी है या किस दस्तावेज की जरूरत लगभग हर एक काम में पड़ ही जाती है? तो शायद सभी का जवाब आधार कार्ड ही हो। अपनी पहचान बतानी हो, सिम कार्ड लेना हो, सरकारी योजना में सब्सिडी लेनी हो जैसे अनेकों कामों के लिए आधार की जरूरत होती है। वहीं, हमारे इस आधार कार्ड में बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। ऐसे में कई बार लोगों के आधार का गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। इसलिए हमें अपने आधार कार्ड का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है, तो आप आधार की हिस्ट्री चेक करके ये पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

UIDAI: How To Check Your Aadhaar Card History
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें? - फोटो : istock

कब-कहां इस्तेमाल हुआ आधार? पता लगाने के लिए ऐसे कर सकते हैं हिस्ट्री:-

स्टेप 1

  • अगर आपको लगता है या जानना है कि कहीं आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है
  • ऐसे में आप अपने आधार की हिस्ट्री चेक कर ये पता लगा सकते हैं कि इसका इस्तेमाल कब और कहां-कहां हुआ है
  • ये चेक करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है
UIDAI: How To Check Your Aadhaar Card History
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर आ जाएं, तो पहले अपनी भाषा चुनें और इसके बाद आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
  • जहां पर आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI: How To Check Your Aadhaar Card History
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिया है, उसे यहां भर दें
  • इसके बाद आपको ओटीपी सत्यापन वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है
  • फिर आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
UIDAI: How To Check Your Aadhaar Card History
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करें, जिसके बाद एक नया टैब खुलेगा
  • यहां पर आपको वो तारीख भरनी है, जिस दिन की आपको हिस्ट्री चेक करनी है
  • इसके बाद आप उस दिन की हिस्ट्री देखकर पता लगा सकते हैं कि आपके आधार का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है और आप इस जानकारी को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed