Ayushman Scheme: हमारे देश में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए, उन तक जरूरत की चीजें पहुंचाने के लिए, आर्थिक रूप से उनकी मदद करने के लिए आदि कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार हर साल इन योजनाओं में कई बदलाव भी करती है, ताकि हर किसी को लाभ मिल सके। जैसे- आयुष्मान भारत योजना है, जिसमें लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं, जिसके बाद वे लाभ ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो पहले आपको जानना होगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं पात्रता चेक करने का तरीका क्या है...
{"_id":"662363caad007619220ceaf7","slug":"ayushman-card-eligibility-criteria-check-full-details-2024-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: एक क्लिक में जानिए आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: एक क्लिक में जानिए आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, ये रहा तरीका
Sat, 20 Apr 2024 12:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
आप पात्र हैं या नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा
- फिर यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर यहां पर भरना है और इसी नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- फिर आए हुए ओटीपी को भरें और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी दर्ज कर दें
- इसके बाद आपको लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- लॉगिन करने के बाद आप देखेंगे आपके सामने दो विकल्प आएंगे
- ऐसे में आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना है
- वहीं, दूसरे वाले में आपको अपना जिला चुनना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको यहां पर सर्च करने के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे और आपको जिससे सर्च करना है वो चुनें जैसे- आधार से, तो आधार चुनें
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना है और सर्च पर क्लिक कर देना है
- इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।