फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में अकेले सफर कर रही हैं और कैब ड्राइवर पर शक हो तो क्या करें?

Mon, 28 Sep 2026 09:29 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

Travelling Alone in a Cab at Night: रात में अकेले कैब से सफर करते समय अगर ड्राइवर का व्यवहार अजीब लगे, रास्ता बदलने लगे या किसी वजह से डर महसूस हो तो चुप रहने के बजाय तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाएं। अपनी लाइव लोकेशन भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करने से लेकर जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने तक, ये बातें सुरक्षा में काम आ सकती हैं।

विज्ञापन
Travelling Alone in a Cab at Night Know What to Do If You Feel Unsafe
ड्राइवर पर शक होते ही न हों परेशान - फोटो : AI

रात में अकेले कैब से सफर करना कई महिलाओं के लिए आम बात है। ऑफिस से देर से निकलना हो या किसी जरूरी काम से बाहर जाना हो, कैब सुविधाजनक विकल्प लगती है। लेकिन अगर सफर के दौरान ड्राइवर का व्यवहार आपको असहज लगे, वह बार-बार पीछे मुड़कर देखे, बिना वजह रास्ता बदले या आपकी बात को नजरअंदाज करे तो इसे हल्के में न लें। ऐसे समय में घबराने के बजाय समझदारी से कदम उठाना जरूरी है। तो आइए जानते हैं।

Travelling Alone in a Cab at Night Know What to Do If You Feel Unsafe
ड्राइवर पर शक होते ही न हों परेशान - फोटो : freepik.com

सबसे पहले किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं
अगर आपको कैब ड्राइवर पर शक हो रहा है तो तुरंत किसी परिवार के सदस्य, दोस्त या भरोसेमंद व्यक्ति को फोन करें। उसे बताएं कि आप किस कैब में हैं और कहां जा रही हैं। अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर दें। अगर फोन पर बात करना संभव नहीं है तो मैसेज करके भी स्थिति बता सकती हैं।

Travelling Alone in a Cab at Night Know What to Do If You Feel Unsafe
ड्राइवर पर शक होते ही न हों परेशान - फोटो : freepik.com

कैब की जानकारी तुरंत शेयर करें
कैब बुक करने के बाद ऐप में ड्राइवर का नाम, गाड़ी का नंबर और ट्रिप की जानकारी दिखाई देती है। इनकी जानकारी का स्क्रीनशॉट लेकर किसी भरोसेमंद व्यक्ति को भेज सकती हैं। इससे जरूरत पड़ने पर आपकी कैब की पहचान करना आसान हो सकता है।

रास्ता बदलने लगे तो तुरंत सवाल करें
अगर ड्राइवर आपकी मंजिल की बजाय किसी दूसरे रास्ते पर जाने लगे और आपको इसकी वजह समझ न आए तो सीधे पूछें कि रास्ता क्यों बदला गया है। जरूरत लगे तो उससे कहें कि गाड़ी किसी सुरक्षित और भीड़ वाली जगह पर रोक दे। सुनसान जगह पर उतरने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travelling Alone in a Cab at Night Know What to Do If You Feel Unsafe
ड्राइवर पर शक होते ही न हों परेशान - फोटो : AI

बहुत ज्यादा डर लगे तो 112 पर करें कॉल
अगर आपको लगे कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है या आपकी सुरक्षा को तत्काल खतरा है तो भारत में आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर कॉल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर आसपास की दुकान, पेट्रोल पंप, होटल या किसी अन्य भीड़ वाली सुरक्षित जगह पर जाने की कोशिश करें।

फोन में इमरजेंसी फीचर रखें तैयार
अपने फोन में इमरजेंसी एसओएस और भरोसेमंद संपर्कों की सुविधा पहले से सेट करके रखें। इससे मुश्किल समय में बिना ज्यादा समय लगाए मदद मांगी जा सकती है। सफर शुरू करने से पहले फोन की बैटरी भी जरूर जांच लें।

विज्ञापन
Travelling Alone in a Cab at Night Know What to Do If You Feel Unsafe
ड्राइवर पर शक होते ही न हों परेशान - फोटो : Adobe Stock

ड्राइवर से बहस करने के बजाय सुरक्षित निकलें
अगर ड्राइवर का व्यवहार संदिग्ध लग रहा है तो उससे लंबी बहस या झगड़ा करने के बजाय पहले अपनी सुरक्षा पर ध्यान दें। मौका मिलते ही सुरक्षित और भीड़ वाली जगह पर उतरें और जरूरत पड़ने पर पुलिस या आपातकालीन सहायता से संपर्क करें। सबसे जरूरी बात यह है कि अगर किसी स्थिति में आपको खतरा महसूस हो रहा है तो अपनी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

काम की बात: अपने घर-दुकान का एड्रेस गूगल मैप पर कैसे अपलोड करें? यहां जानें तरीका

दिल्ली मेट्रो की महिला कोच में चढ़ गया कोई पुरुष यात्री? तुरंत ऐसे करें शिकायत, अगले स्टेशन पर होगी कार्रवाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed