फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली मेट्रो की महिला कोच में चढ़ गया कोई पुरुष यात्री? तुरंत ऐसे करें शिकायत, अगले स्टेशन पर होगी कार्रवाई

Sun, 27 Sep 2026 08:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 27 Sep 2026 08:03 PM IST
सार

Delhi Metro Womens Coach Rules: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ पुरुष जाने-अनजाने में दिल्ली मेट्रो के महिला बोगी में चढ़कर यात्रा करते हैं, जिससे कई बार महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख यही समझते हैं कि ऐसी स्थिति में महिलाओं के पास क्या विकल्प होता है।

विज्ञापन
Men Entering Women's Metro Coach? File Complaint Instantly for Quick Action
दिल्ली मेट्रो महिला कोच नियम - फोटो : AI

Men Entry in Metro Womens Coach: दिल्ली मेट्रो में हर ट्रेन का पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। इसके बावजूद, कई बार पुरुष यात्री अनजाने में या जानबूझकर महिला कोच में सवार हो जाते हैं। इससे महिला यात्रियों को असुविधा होती है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो जाती हैं। 



अगर आपके सफर के दौरान महिला बोगी में कोई पुरुष यात्री चढ़ जाता है, तो आपको घबराने या उससे बहस करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कई त्वरित और आसान शिकायत व्यवस्थाएं बनाई हैं, जिनकी मदद से अगले ही स्टेशन पर कार्रवाई की जाती है।

Men Entering Women's Metro Coach? File Complaint Instantly for Quick Action
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

इमरजेंसी टॉक बैक बटन से ड्राइवर से करें बात

  • मेट्रो कोच के अंदर दरवाजे के पास 'पैसेंजर इमरजेंसी अलार्म' या 'टॉक बैक' बटन लगा होता है।
  • महिला कोच में पुरुष यात्री दिखने पर आप इस बटन को दबाकर सीधे ट्रेन ड्राइवर से बात कर सकती हैं।
  • ड्राइवर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करता है, जिसके बाद अगले स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मी कोच में आकर उस पुरुष यात्री को बाहर निकाल देते हैं।
Men Entering Women's Metro Coach? File Complaint Instantly for Quick Action
Delhi Metro - फोटो : AdobeStock

हेल्पलाइन नंबर 155370 पर तुरंत कॉल करें

  • सफर के दौरान किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए आप दिल्ली मेट्रो के 24x7 हेल्पलाइन नंबर 155370 पर कॉल कर सकती हैं।
  • कॉल पर आपको अपनी मेट्रो लाइन, ट्रेन की दिशा और वर्तमान स्टेशन का नाम बताना होगा।
  • सुरक्षा टीम तुरंत हरकत में आती है और नजदीकी स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान बोगी में पहुंचकर कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Men Entering Women's Metro Coach? File Complaint Instantly for Quick Action
डीएमआरसी एप और सोशल मीडिया से शिकायत - फोटो : AdobeStock

डीएमआरसी एप और सोशल मीडिया से शिकायत

  • अगर आप कॉल नहीं करना चाहतीं, तो 'DMRC Momentum 20' एप या दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
  • अपनी शिकायत में ट्रेन का कोच नंबर या स्टेशन की जानकारी साझा करें।
  • सोशल मीडिया और एप की शिकायतों पर मेट्रो की क्विक रिस्पांस टीम बहुत तेजी से संज्ञान लेती है।
विज्ञापन
Men Entering Women's Metro Coach? File Complaint Instantly for Quick Action
नियम तोड़ने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
नियम तोड़ने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई
  • दिल्ली मेट्रो के नियमों के अनुसार महिला कोच में पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • नियम का उल्लंघन करने पर दोषी पुरुष यात्री पर 250 रुपये का नकद जुर्माना लगाया जाता है।
  • इसके अलावा, अगर पुरुष यात्री बहस करता है या बदतमीजी करता है, तो उसे ट्रेन से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed