फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: अगर खो गया है ट्रेन टिकट तो क्या कर पाएंगे यात्रा? यहां जानें क्या कहता है रेलवे का नियम

Thu, 21 Apr 2022 09:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Apr 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
Train Ticket Lost during Journey What to Do Know Train Journey Rules in Hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : istock

आए दिन काफी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करते हैं। अपने वाहन से, बस से, प्लेन से और इसके अलावा लोग काफी संख्या में ट्रेन से भी यात्रा करते हैं। जहां बस की टिकट आप तुरंत प्राप्त करके यात्रा कर सकते हैं, तो वहीं ट्रेन के स्लिपर और एसी क्लास में यात्रा करने के लिए आपको पहले से टिकट बुक करानी पड़ती है और इसके बाद ही आप रेल से यात्रा कर सकते हैं। जहां कई लोग रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट लेते हैं, तो वहीं कई लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते हैं। लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं कि लोगों की ट्रेन टिकट यात्रा के दौरान खो जाती है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कभी ट्रेन टिकट गुम हो जाए, तो फिर आपको क्या करना है? ऐसे में क्या आप यात्रा कर पाएंगे? इसलिए आपके लिए रेलवे का नियम जानना जरूरी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में रेलवे के इस नियम के बारे में जान सकते हैं...

Train Ticket Lost during Journey What to Do Know Train Journey Rules in Hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : Pixabay

नियम यहां जान लें

  • दरअसल, ट्रेन यात्रा करने के लिए टिकट जरूरी है, लेकिन अगर कभी आपका ट्रेन टिकट गुम हो जाए या आप कहीं भूल जाएं तो ऐसी स्थिति में भी आप अपनी यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, इसको लेकर रेलवे का एक नियम है, जो आपको ट्रेन यात्रा करने की परमिशन देता है।
Train Ticket Lost during Journey What to Do Know Train Journey Rules in Hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : Pixabay
  • इस नियम के मुताबिक, टिकट गुम होने की स्थिति में आपको नया टिकट 50 रुपये जुर्माने के साथ लेना होता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको जुर्माना देकर नया टिकट खरीदना पड़ रहा है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर बिना टिकट यात्रा करने के लिए जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Ticket Lost during Journey What to Do Know Train Journey Rules in Hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे ले सकते हैं नया टिकट

  • अब जब आपको पता चल गया है कि आपका ट्रेन टिकट गुम हो गया है, तो ऐसे में आप टीटीई से मिलकर नया टिकट ले सकते हैं। आपको टीटीई को अपनी बात बतानी है, और बदले में वो आपको नई टिकट जारी कर देता है।
विज्ञापन
Train Ticket Lost during Journey What to Do Know Train Journey Rules in Hindi
ट्रेन टिकट खोने पर कैसे यात्रा कर सकते हैं - फोटो : iStock
  • आप टीटीई से जब नया टिकट बनवा लेते हैं, तो इसके बाद आप अपनी यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकते हैं। आपके लिए इसलिए जरूरी है, ताकि आप पर कोई जुर्माना न लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed