कई बार हमें एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी पड़ती है। कभी किसी काम की वजह से, तो कभी लोग घूमने का प्लान बनाते हैं जिसके कारण लोगों को ट्रैवल करना पड़ता है। हालांकि, यात्रा करने के सबके अपने अलग-अलग तरीके होते हैं। जहां कोई बस और हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं तो वहीं, अब भी भारत के काफी ज्यादा लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। रेल में यात्रा करने से समय की बचत के अलावा कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं, अगर आपको रेल से कहीं जाना है, तो इसके लिए आपको ट्रेन टिकट लेना पड़ता है। लोग ब्रोकर के जरिए ये टिकट खरीदते हैं, जिस पर उनको कुछ अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बिना ज्यादा पैसे दिए हुए ट्रेन टिकट खरीद पाएं, तो चलिए इसके बारे में हम आपको बनाते हैं। दरअसल, आप ऐसा खुद आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बनाकर कंफर्म टिकट पा सकते हैं। चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"622af09bdcb463725919c35f","slug":"train-ticket-booking-tips-how-to-create-irctc-account-and-how-to-book-tatkal-ticket-online-very-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Ticket: घर बैठे बुक करनी है कंफर्म ट्रेन टिकट? तो तुरंत करें ये काम, नहीं जाना पड़ेगा ब्रोकर के पास","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Ticket: घर बैठे बुक करनी है कंफर्म ट्रेन टिकट? तो तुरंत करें ये काम, नहीं जाना पड़ेगा ब्रोकर के पास
Sat, 12 Mar 2022 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन का कंफर्म टिकट लेने का तरीका क्या है
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन का कंफर्म टिकट लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
आईआरसीटीसी पर अकाउंट बनाने से लेकर कंफर्म टिकट बुक करने तक का तरीका:-
स्टेप 1
स्टेप 1
- आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.irctc.co.in/nget/train-search जाना है। यहां पर आपको रजिस्टर वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
ट्रेन का कंफर्म टिकट लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपके सामने आईआरसीटीसी की तरफ से दिया हुआ एक फॉर्म खुलेगा। आपको इसे भरना है। इसमें आपसे कुछ जरूरी जानकारियां, जैसे- आपका नाम, मोबाइल नंबर, आपका पता और आपकी ईमेल आईडी जैसी चीजें मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन का कंफर्म टिकट लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको एक कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे भरें और फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपके सामने टर्म एंड कंडिशन वाला पेज आएगा, जिसको आपको ओके कर देना है।
विज्ञापन
ट्रेन का कंफर्म टिकट लेने का तरीका क्या है
- फोटो : i stock
स्टेप 4
- ओके करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए ये जानकारी दी जाएगी कि आपका आईआरसीटीसी का अकाउंट सफलतापूर्वक बन गया है।