PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist: देश में चलने वाली कई योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ देशभर के किसानों को मिलता है जिसमें उन्हें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन बतौर लाभार्थी आपकी कुछ जिम्मेदारियां बनती हैं और आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। अगर आप ये गलतियां करते हैं तो आपको मिलने वाली किस्त अटक सकती है। इसलिए इन गलतियों को जानें और ठीक करवा लें, वरना आप 18वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66ed16eee70fba0f920462c0","slug":"pm-kisan-nidhi-due-to-these-mistakes-the-18th-kist-of-farmers-may-get-stuck-2024-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi: किसान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अटक सकते हैं 18वीं किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi: किसान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अटक सकते हैं 18वीं किस्त के पैसे
Fri, 20 Sep 2024 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़े किसान इन गलतियों से बचें:-
- आवेदन के समय आपने आवेदन फॉर्म भरा होगा जिसमें आपको अपना नाम हिंदी में नहीं लिखना होता है। बल्कि, आपको अपना नाम अंग्रेजी में लिखना होता है। आपने नाम अगर हिंदी में लिखा है तो इसे सही करवा लें
- इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके नाम की स्पेलिंग में कोई गलती न हो
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, इसलिए अपने बैंक खाते का अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड सही भरें। अगर ये गलत होते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
- आधार नंबर गलत न हो, अगर ये गलत होता है तो आपको दिक्कत हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपको भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसलिए इस काम को किसान तुरंत करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप इसे न करवाने की गलती करते हैं तो नियमों के तहत आपको किस्त से वंचित रखा जा सकता है। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा लें।