Traffic Challan Rules: अगर आप कार, बाइक, स्कूटर या दूसरी कोई गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रैफिक पुलिस नियमों का दुरुपयोग करके गाड़ी चालकों का चालान काट देती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार ट्रैफिक पुलिस गलती से भी लोगों का चालान काट देती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है या भविष्य में होता है। इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए आपको कई अधिकार दिए गए हैं, जिसकी मदद से इसका समाधान पाने के लिए संबंधित अधिकारी के पास जा सकते हैं। इसके अलावा अगर संबंधित अधिकारी आपकी समस्या का समाधान नहीं करता है। इस स्थिति में आप कोर्ट का रुख भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि अगर ट्रैफिक पुलिस आपका गलत चालान काट दे। उस परिस्थिति में आपको क्या करना चाहिए?
Traffic Challan Rules: अगर ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है आपका गलत चालान, तो बिना परेशान हुए करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन