फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं या नहीं? जानें कहां है छुट्टी और कहां नहीं

Sat, 03 Jan 2026 07:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 07:41 AM IST
सार

Aaj Bank Band Hai Kya: अगर आप आज किसी काम से बैंक जाना चाह रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या आज बैंक खुला है या नहीं।

विज्ञापन
Today Bank Holiday: Are banks closed today on Saturday or not Aaj Bank Band Hai Kya
शनिवार को आज बैंक बंद है? - फोटो : Amar Ujala

Bank Aaj Khula Hai Kya Ya Band Hai: आज के समय में लगभग हर एक काम ऑनलाइन हो जा रहा है जिससे लोगों का समय बचता है और वो घर बैठे अपने काम करवा लेते हैं। ऐसा ही कुछ बैंकिंग क्षेत्र में भी है, क्योंकि अब बैंक से जुड़े अधिकतर  काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं।



किसी को पैसे ट्रांसफर करने हैं, क्रेडिट कार्ड बनवाना है, केवाईसी करवानी है, लोन लेना हो आदि। ऐसे ही कई काम हैं जिन्हें आप ऑनलाइन करवा सकते हैं। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक ही जाना पड़ता है। इसलिए अगर आप आज यानी शनिवार के दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जरूर जान लें कि आज बैंक खुले हैं या बंद है। आप अपने शहर के बैंक की छुट्टी के बारे में यहां जान सकते हैं...

Today Bank Holiday: Are banks closed today on Saturday or not Aaj Bank Band Hai Kya
शनिवार को आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आज बैंक बंद हैं?

  • आज 3 जनवरी 2026 और दिन शनिवार है। महीने का पहला शनिवार है। आज हजरत अली का जन्मदिन है जिसकी वजह से सिर्फ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा देश के बाकी बैंकों में रोजाना की तरह कामकाज होगा। अगर आपका बैंक लखनऊ को छोड़कर कहीं और है तो आपका बैंक आज बंद नहीं है।
Today Bank Holiday: Are banks closed today on Saturday or not Aaj Bank Band Hai Kya
शनिवार को आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock

कल बैंक बंद रहेगा

  • कल यानी  4 जनवरी 2026 के दिन अगर आप बैंक जाना चाहते हैं, तो इस दिन भी बैंक बंद रहेगा। इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Bank Holiday: Are banks closed today on Saturday or not Aaj Bank Band Hai Kya
शनिवार को आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock

आगे कब बैंक खुले हैं और कब बंद हैं?

  • 10 जनवरी 2026 - महीना का दूसरा शनिवार है और इसलिए बैंक बंद रहेंगे वो भी पूरे देश के
  • 11 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा
  • 12 जनवरी 2026 - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 14 जनवरी 2026 - मकर संक्रांति/माघ बिहू इस दिन है, इसलिए अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Today Bank Holiday: Are banks closed today on Saturday or not Aaj Bank Band Hai Kya
शनिवार को आज बैंक बंद है? - फोटो : Adobe Stock
  • 15 जनवरी 2026 - उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद रहेंगे
  • 16 जनवरी 2026 - तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 17 जनवरी 2026 - उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
  • 18 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed