हम घर को साफ रखने की पूरी कोशिश करते हैं और चाहते हैं कि कोई कीड़े-मकोड़े या फिर चूहे घर में न आए। पर कई बार घरों में चूहे घुस आते हैं और इनके कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चूहों के लिए कहा जाता है कि ये खाते कम और चीजों को नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। कपड़े और पेपर जैसी चीजों को ये ज्यादा काटते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के महंगे कपड़े और जरूरत के पेपर तक को ये काट देते हैं। ऐसे में लोग इन्हें जाल में पकड़कर बाहर छोड़ते हैं, पर कई बार ये फिर से वापस घर में आ जाते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे तरीके चाहिए जिनसे ये फिर से लौटकर घर पर न आ सके। तो चलिए ऐसे ही कुछ तरीके जानने की कोशिश करते हैं...
{"_id":"64e8968410dfd33b720d72b0","slug":"tips-to-get-rats-out-of-house-without-killing-2023-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरत की खबर: चूहों को बिना मारे ऐसे भगा सकते हैं घर से बाहर, फिर नहीं आ सकेंगे लौटकर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जरूरत की खबर: चूहों को बिना मारे ऐसे भगा सकते हैं घर से बाहर, फिर नहीं आ सकेंगे लौटकर
Fri, 25 Aug 2023 05:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
चूहों को घर से भगाने के तरीके
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
चूहों को घर से भगाने के तरीके
- फोटो : istock
चूहे भगाने के ये हैं तरीके:-
पहला तरीका
- बिना मारे घर से चूहों को भगाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। चूहों को पुदीने की महक पसंद नहीं होती है। ऐसे में आपको उन जगहों पर पुदीना रख देना है, जहां पर चूहे दिखते हैं। इसके बाद ये घर से बाहर जा सकते हैं।
चूहों को घर से भगाने के तरीके
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा तरीका
- चूहों को घर से बाहर भगाने में फिटकरी भी काम आ सकती है। आपको फिटकरी का पाउडर लेना है और इसका घोल तैयार कर लेना है। फिर जहां भी घर में चूहे दिखते हैं, वहां इस घोल को छिड़क दें। इसके बाद चूहे घर से बाहर भाग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहों को घर से भगाने के तरीके
- फोटो : iStock
तीसरा तरीका
- अगर आपके घर में चूहे हैं, तो आप इन्हें भगाने के लिए कपूर की मदद ले सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चूहों को इसकी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है। जहां आपको चूहे दिखते हैं, उन कोनों में कपूर के टुकड़े रख दें। फिर चूहे इनसे परेशान होकर घर के बाहर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
चूहों को घर से भगाने के तरीके
- फोटो : istock
चौथा तरीका
- आमतौर पर लोग चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें वो रोटी का टुकड़ा लगाते हैं। पर कई बार चूहे इसमें फंसते ही नहीं हैं। ऐसे में आपको रोटी के टुकड़े पर दही लगा लेनी है और फिर इसे पिंजरे में लगा लें। इसके बाद चूहा इसे खाने आता है और वो फंस जाता है।