फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अगर आप भी पालना चाहते हैं डॉग तो पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

Fri, 25 Aug 2023 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Aug 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Dog Rules in housing society: What are the things to be kept in mind while keeping a dog
घर में डॉग पालने के क्या नियम हैं? - फोटो : Amar Ujala

Dog Rules: कुछ लोग डॉग इसलिए पालते हैं क्योंकि उन्हें वो अच्छे लगते हैं, वो उनकी सेवा करना चाहते हैं आदि। वहीं, कई लोग डॉग को इसलिए पालते हैं ताकि वो उनके घर की रखवाली कर सके। आप देखेंगे कि शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित गांवों तक में लोग डॉग पालते हैं। ये अलग-अलग नस्ल के होते हैं, जिनमें से लोग अपने हिसाब से इन्हें चुनते हैं। पर अगर आप भी घर में डॉग पालने का प्लान कर रहे हैं या लेकर आए हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष धयान रखना होता है। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं करते हैं, तो आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि डॉग पालते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...

Dog Rules in housing society: What are the things to be kept in mind while keeping a dog
घर में डॉग पालने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock

डॉग पालते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-

पूरी जानकारी लें

  • आप घर में डॉग ला रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसकी पूरी जानकारी लें। वो क्या खाता है, उसका व्यवहार कैसा है, किसी को काटता तो नहीं है, वैक्सीन लगी है या लगानी है, डॉग बीमार तो नहीं है आदि। अगर आप ये सब नहीं जानेंगे, तो आपको बाद में दिक्कत हो सकती है। बड़े डॉग को लाते समय ये बातें जरूरी जाननी चाहिए।
Dog Rules in housing society: What are the things to be kept in mind while keeping a dog
घर में डॉग पालने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock

टीके जरूरी

  • अगर आप छोटे डॉग को घर में लाए हैं, तो आपको इस बात को सुनिश्चित करना है कि उसको टीके लगवाएं। मौजूदा समय में कोरोना का टीका मिलाकर सात टीके लगते हैं। ये सुरक्षा की दृष्टि से आपके और दूसरे लोगों के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dog Rules in housing society: What are the things to be kept in mind while keeping a dog
घर में डॉग पालने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock

खानपान का ध्यान रखना जरूरी

  • आप जब किसी को अपने जीवन में लाते हैं, तो फिर आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उसका पूरा ध्यान रखें। इसलिए डॉग के खाने-पीने का खास ध्यान रखें। सबकुछ खिलाने से बचें और डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। ऐसा कुछ न खिलाएं, जिससे वो बीमार हो जाए।
विज्ञापन
Dog Rules in housing society: What are the things to be kept in mind while keeping a dog
घर में डॉग पालने के क्या नियम हैं? - फोटो : istock

बांधने की आदत डालें

  • आप अपने डॉग की छोटे से जैसी आदतें डालेंगे, वैसी ही आदतों को वो बड़ा होकर भी अपनाएंगे। जैसे- बचपन से उसे थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बांध दें, जिससे होगा ये कि बड़े होने पर उसे बांधने में वो दिक्कत नहीं करेगा और कोई मेहमान या पड़ोसी घर आया है, तो वो डरेगा नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed