हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ रहे। न तो कोई गंदगी चाहता है और न ही किसी और तरह की दिक्कत। इसके लिए जहां ज्यादातर लोग अपने घर में साफ-सफाई खुद करते हैं। जबकि, कुछ लोग काम करने वाले लोगों को रखते हैं। पर फिर भी कई बार घर में कोई चूहा घुस आता है, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। दरअसल, चूहा खाने से ज्यादा चीजों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में लोग घर में चूहे पकड़ने वाला जाला लगाते हैं और फिर उन्हें पकड़कर कहीं बाहर छोड़ देते हैं। पर कई बार यही चूहे फिर से लौट आते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी चूहे हैं, तो फिर आप यहां कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं, जिनसे आप इन्हें बिना मारे घर के बाहर भगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये क्या तरीके हैं...
{"_id":"65fbcf42e0f75596a10e180b","slug":"tips-how-to-get-rid-of-rats-without-killing-them-2024-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: घर में भी घुस आया है चूहा तो बिना मारे ऐसे भगाएं, 100% मिल सकता है रिजल्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: घर में भी घुस आया है चूहा तो बिना मारे ऐसे भगाएं, 100% मिल सकता है रिजल्ट
Thu, 23 Jan 2025 03:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 23 Jan 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
चूहे भगाने के तरीके।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चूहे भगाने के तरीके।
- फोटो : istock
ये तरीके आ सकते हैं काम:-
नंबर 1
- चूहों को भगाने के लिए आप फिटकरी की मदद ले सकते हैं। आपको इसमें करना ये है कि आपको फिटकरी को पीसकर पहले इसका पाउडर बना लेना है। फिर आपको इस पाउडर का एक घोल बना लेना है और जहां चूहे दिखे या घर के कोनों में इस घोल को स्प्रे की मदद से छिड़क दें।
चूहे भगाने के तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपके घर में चूहे हैं, तो इन्हें भगाने में आपकी मदद पुदीना कर सकता है। दरअसल, चूहों को पुदीने की महक बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। आपको घर में पुदीना रख देना है या फिर जहां चूहा दिखे वहां पर रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
चूहे भगाने के तरीके।
- फोटो : istock
तीसरा तरीका
- अगर आप चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रहे हैं, तो एक काम कर सकते हैं कि इसमें जो रोटी लगा रहे हैं उसमें दही लगा सकते हैं। पहले रोटी के टुकड़े में दही लगाएं और फिर रोटी को जाले के अंदर लगा दें। इससे चूहे खिंचे चले आते हैं और पिंजरे में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
चूहे भगाने के तरीके।
- फोटो : iStock
चौथा तरीका
- चूहों को भगाने के लिए कपूर को भी काफी असरदार माना जाता है। चूहों को कपूर की गंध पसंद नहीं होती, इसलिए वे इससे दूर भागते हैं। ऐसे में आपको घर के कोनों में कपूर के टुकड़े रख देने हैं।