फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: रेल नीर के लिए प्लेटफॉर्म या ट्रेन में कोई मांगे ज्यादा पैसे? तो यहां करें शिकायत

Thu, 23 Jan 2025 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 23 Jan 2025 03:45 PM IST
सार

ट्रेन में यात्रा करने के दौरान यात्री पानी की बोतल यानी रेल नीर खरीदते हैं, लेकिन कई दुकान वाले लोगों से इसके लिए ज्यादा पैसे वसूलते हैं। आप इनकी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to Report Rail Neer Overcharging and Know the Correct Price Rail neer ki sahi kimat kaise jaane
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
loader

Rail Neer Price: हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपनी कार से सफर करना पसंद करता है तो कई लोग प्लेन से यात्रा करते हैं। जबकि, देखा जाए तो एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से यात्रा करता है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको यहां पर आरामदायक सीट के अलावा शौचालय और खानपान की व्यवस्था भी मिलती है।

वहीं, प्लेटफॉर्म पर लगी दुकानों से या ट्रेन में पेंट्री वालों से आप रेल नीर यानी पानी की बोतल भी ले सकते हैं। पर कई बार देखने में आता है कि ये लोग यात्रियों से तय दाम से ज्यादा पैसे वसूलते हैं। अगर आपसे भी पानी की बोतल के लिए ज्यादा पैसे लिए गए हैं या मांगे जाते हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कहां और कैसे इसकी शिकायत कर सकते हैं। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Report Rail Neer Overcharging and Know the Correct Price Rail neer ki sahi kimat kaise jaane
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

कितनी है रेल नीर की कीमत?

  • आमतौर पर जब आप कहीं बाहर किसी दुकान से पानी लेते हैं तो आपको इसके लिए 20 रुपये देने होते हैं, लेकिन भारतीय रेलवे ने रेलवे परिसर और ट्रेनों में बिकने वाले रेल नीर यानी पानी की बोतल की कीमत अलग से तय कर रखी है। रेलवे ने इसके लिए प्रति बोतल 15 रुपये तय किया है यानी आपको एक बोतल के लिए 15 रुपये खर्च करने होते हैं।
How to Report Rail Neer Overcharging and Know the Correct Price Rail neer ki sahi kimat kaise jaane
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ज्यादा पैसे वसूलते हैं विक्रेता

  • जहां भारतीय रेलवे ने रेल नीर की प्रति बोतल की कीमत 15 रुपये तय की है तो वहीं कई विक्रेता ग्राहकों से इसके लिए 20 रुपये वसूलते हैं यानी तय दाम से 5 रुपये ज्यादा। कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जिनमें ज्यादा पैसे लेने के मामले सामने आते हैं, लेकिन यहां जान लें कि कोई विक्रेता ऐसा नहीं कर सकता है। ऐसा करना रेलवे के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Report Rail Neer Overcharging and Know the Correct Price Rail neer ki sahi kimat kaise jaane
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

दूसरे ब्रांड भी बेचे जाते हैं

  • रेल नीर के लिए जब कोई ग्राहक दुकानदार को बताता है कि इस बोतल का दाम 15 रुपये है, तो कई दुकानदार 5 रुपये खुले न होने का बहाना भी बनाते हैं। यही नहीं, आजकल कई रेलवे स्टेशन पर दुकानदार दूसरे ब्रांड के पानी की बोतल भी बेचते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसा करना बिलकुल गलत है, लेकिन कई प्लेटफॉर्म पर लगी दुकानों में ऐसा होता हुआ नजर आता है। 
विज्ञापन
How to Report Rail Neer Overcharging and Know the Correct Price Rail neer ki sahi kimat kaise jaane
रेल नीर से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कोई मांगे ज्यादा पैसे, तो यहां करें शिकायत

  • अगर रेल नीर के लिए आपसे कोई ज्यादा पैसे मांगे तो आप इसकी शिकायत रेल मदद के आधिकारिक पोर्टल https://railmadad.indianrailways.gov.in/madad/final/home.jsp पर जाकर कर सकते हैं
  • आप चाहें तो इसकी शिकायत 139 नंबर पर भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed