Tips For Loan: वैसे तो लोग नौकरी करते हैं, अपना काम धंधा करते हैं ताकि उनके पास पैसे की कमी न हो और वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। पर जीवन में कई बार ऐसी बड़ी जरूरतें आ जाती हैं, जिनके लिए लोगों को लोन तक लेना पड़ता है। कोई पर्सनल लोन लेता है, तो कोई घर खरीदने के लिए लोन लेता है। यही नहीं, शादी और पढ़ाई करने के अलावा कई छोटे-बड़े कामों के लिए लोग लोन लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी काम के लिए लोन ले रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए और कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपकी मेहनत की कमाई गंवा सकती है और आपके साथ ठगी तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं लोन लेते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए...
{"_id":"649eb790151d98d9880e53aa","slug":"tips-for-loan-these-mistakes-to-avoid-while-take-a-loan-2023-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: लोन लेने के चक्कर में कभी न करें ये गलतियां, वरना गंवा बैठेंगे मेहनत की कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: लोन लेने के चक्कर में कभी न करें ये गलतियां, वरना गंवा बैठेंगे मेहनत की कमाई
Fri, 30 Jun 2023 04:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 30 Jun 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
इन गलतियों से बचें:-
फ्रॉड लोगों से बचकर
- आपको लोन लेते समय ध्यान रखना है कि सिर्फ बैंक से ही लोन लें। किसी अनजान कॉल या किसी थर्ड पार्टी के जरिए लोन न लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग आपको लोन दिलाने के फेक पेपर बनाकर देते हैं और बदले में आपसे पैसे ले लेते हैं। जबकि असल में आपको कोई लोन मिलता ही नहीं है।
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
फर्जी केवाईसी
- अगर आप लोन ले रहे हैं, तो आपके पास फर्जी केवाईसी करवाने के लिए कॉल या मैसेज आ सकता है। आपको ध्यान रखना है कि बिना जांच परख के किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी कोई गोपनीय जानकारी दें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
एडवांस चेक न दें
- आपको ध्यान रखना है कि अगर आप किसी ब्रोकर के जरिए लोन ले रहे हैं, तो पहले किसी को भी कैंसिल चेक न दें। दरअसल, ये ब्रोकर के नाम पर फर्जी लोग होते हैं और ये आपको नकली पेपर तैयार करके देते हैं, जिसमें आपका लोन अप्रूव होने जैसी बातें होती हैं। इसके बदले ये आपसे कुछ एडवांस चेक ले लेते हैं और फिर आपके बैंक खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें
- आपको मैसेज, कॉल या अब तो सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को लोन के आकर्षक ऑफर्स आते हैं। इनमें पहली ईएमआई माफ करने, ब्याज दर कम होने, प्रोसेसिंग फीस माफ करने जैसे ऑफर्स लोगों को दिए जाते हैं। पर ये फ्रॉड तक हो सकते हैं जो आपको ठग सकते हैं। इसलिए बिना जांच के इनसे लोन न लें।