फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अगर पंखा चलने लगा है धीमी रफ्तार में? तो तुरंत करें ये छोटा सा काम, फर्राटेदार हो सकती है स्पीड

Wed, 01 May 2024 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 May 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Tips for Fan: How to increase the speed of a slow fan
धीमे चल रहे पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके। - फोटो : Amar Ujala

Fan Speed Tips: गर्मी का मौसम आते ही लगभग सब कुछ बदल जाता है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोगों को घर से बाहर जाने से पहले सोचना पड़ता है। वहीं, अगर हम घर पर रहते हैं, तो हमें कूलर-एसी की जरूरत पड़ती है। पर बढ़ते बिजली की वजह से लोग हर वक्त तो ये नहीं चला सकते। ऐसे में पंखा चलाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन क्या इस गर्मी आपका पंखा पूरी स्पीड से चल रहा है? कहीं उसकी स्पीड स्लो तो नहीं हो गई है? अगर ऐसा है, तो आपके पंखे में कुछ छोटी सी दिक्कत हो सकती है, जिसे आप चाहें तो ठीक कर सकते हैं और इसके बाद आपका पंखा फर्राटेदार स्पीड में चल सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको क्या काम करना होता है...

Tips for Fan: How to increase the speed of a slow fan
धीमे चल रहे पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

क्यों कम हो जाती है पंखे की स्पीड?

पहला कारण

  • पंखे की स्पीड कम होने का पहला कारण उसके कैपेसिटर का खत्म या खराब होना हो सकता है। कैपेसिटर से ही पंखा स्पीड पकड़ता है। ऐसे में अगर आपका पंखा स्लो स्पीड में चल रहा है, तो कैपेसिटर को बदलने की जरूरत हो सकती है।
Tips for Fan: How to increase the speed of a slow fan
धीमे चल रहे पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

कैसे बदलें?

  • कैपेसिटर आसानी से किसी भी इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर मिल जाता है। वैसे तो कई लोग (जिन्हें ये लगाना आता है) खुद ही इसे पंखे में लगा लेते हैं, लेकिन अगर आपको ये काम नहीं आता है तो आप खुद ऐसा न करें। ऐसे में आप किसी इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर उससे इस कैपेसिटर को लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips for Fan: How to increase the speed of a slow fan
धीमे चल रहे पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

दूसरा कारण

  • कई बार ऐसा भी होता है कि पंखे का कैपेसिटर तो ठीक होता है और जो पंखा स्लो चलता है, उसके पीछे का कारण होता है कि पंखे की सफाई न होना। पंखे की ब्लेड में अगर गंदगी जमा है, तो इससे भी पंखे की स्पीड तेज से धीरे-धीरे स्लो हो जाती है।
विज्ञापन
Tips for Fan: How to increase the speed of a slow fan
धीमे चल रहे पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock
  • ऐसे में जरूरी हो जाता है कि समय-समय पर पंखे को साफ करते रहें। पंखे को साफ करने से पहले उसका स्विच बंद कर लें और फिर आप इसे किसी कपड़े की मदद से साफ कर सकते हैं।


................................................................................................
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed