Tips and Tricks: सूचना क्रांति के इस दौर में आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन ने दुनिया को वर्चुअल आयाम में ढालने का काम किया है। इस तकनीक के आने के बाद हमारे स्वभाव में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज हम में से अधिकतर लोग घंटों मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि ज्यादा लंबे समय तक मोबाइल फोन को उपयोग करने के बाद वह काफी गर्म हो जाता है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन के जल्द गर्म होने की समस्या से परेशान हैं, तो इस स्थिति में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपका मोबाइल जल्दी गर्म नहीं होगा। अगर आपका स्मार्टफोन थोड़ा बहुत गर्म हो रहा है, तो ये एक सामान्य बात है। वहीं अगर आपका स्मार्टफोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो आपको आगे बताई गई टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।
Tips and Tricks: जल्द गर्म हो जाता है आपका स्मार्टफोन, तो अपनाएं ये टिप्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन