हर कोई चाहता है कि उसका भी अपना खुद का घर हो। अपने सपने के घर को बनाने और फिर उसे सजाने की हर कोई सोचता है। लेकिन बात जब भी घर लेने की आती है, तो लोग इस वजह से पीछे कदम खींच लेते हैं कि इस महंगाई भरे दौर में घर खरीदें तो खरीदें कैसे? अपनी सैलरी में लोगों के लिए घर चलाना तक मुश्किल भरा हो जाता है। ऐसे में बचत करके घर लेने के बारे में प्लान करना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। इसलिए अगर लोग घर लेने की सोचते हैं, तो फिर वो लोन लेते हैं। आज के समय में कई बैंक और एनबीएफसी कंपनियां हैं, जो आसानी से होम लोन दे देती हैं। आप लंबे समय के लिए लोन करवा सकते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपको लोन लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आपकी ये शुरुआती गलतियां आपको बाद में दिक्कतें दे सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि होम लोन लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62480b101b95d725a6457dac","slug":"tips-for-home-loan-4-things-to-keep-in-mind-during-taking-a-home-loan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: होम लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये चार जरूरी बातें, नहीं तो बाद में हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: होम लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये चार जरूरी बातें, नहीं तो बाद में हो सकती हैं दिक्कतें
Sat, 02 Apr 2022 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
लोन के बारे में जरूर जान लें
- जब लोग होम लोन लेते हैं, और उन्हें ये मिल रहा होता है तो वो इसे लेने के चक्कर में बाकी सब चीजें जानना भूल जाते हैं। ऐसे में उनको बाद में खासी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। अगर बैंक आपको कोई आकर्षित ऑफर दे रहा है, तो पहले आपके लिए जरूरी है कि आप उस स्कीम को अच्छे से जान और समझ लें।
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
- कोशिश करें कि लोन लेते समय अपने साथ किसी अनुभवी व्यक्ति को साथ ले जाएं। इसके अलावा लोन कितना होगा, कितने समय के लिए होगा, लोन लेते समय कोई हिडन चार्ज तो नहीं है यानी अलग से पैसा तो नहीं देना पड़ेगा, किसी तरह का कोई कमीशन तो नहीं देना है आदि। इनके बारे में जरूर जान लें ताकि बाद में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
ब्याज का गणित समझ लें
- लोन लेते समय जो बात सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली है, वो है ब्याज। दरअसल, आप जो लोन लेते हैं उस पर हर महीने आपको ब्याज देना पड़ता है। लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको कितना ब्याज देना है, आपसे कितने प्रतिशत ब्याज आपके लोन पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
होम लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
ईएमआई के बारे में जानें
- लोन लेते समय ये सुनिश्चित करें कि आपकी ईएमआई कितनी होगी। ध्यान रहे कि ईएमआई कम करने के चक्कर में ज्यादा ब्याज न दें, और इतनी ज्यादा ईएमआई भी न बनवा लें कि आप आगे चलकर भर ही न पाएं।