आज के इस डिजिटल युग में तकनीक के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हो रहा है। वहीं उसी के समानांतर हैकिंग और साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। अक्सर साइबर ठग किसी के डिवाइस को हैक करने के लिए उस पर मैलवेयर अटैक या उसमें किसी प्रकार का वायरस डाल देते हैं। ऐसे में कई स्मार्टफोन यूजर्स इस बात को लेकर काफी डरे रहते हैं कि कहीं उनके फोन में कोई वायरस न आ जाए। मोबाइल फोन में वायरस आने के बाद उसमें कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। इसके अलावा आपके प्राइवेट डाटा के लीक होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, जिसका इस्तेमाल करके हैकर्स आपको ब्लैकमेल तक कर सकते हैं। ऐसे में इन सब से बचने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन का सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को वायरस से बचा सकते हैं।
Tips and Tricks: आपके स्मार्टफोन में कभी नहीं आएगा वायरस, सिर्फ करने होंगे ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन