फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips and Tricks: आपके वाईफाई राउटर की इंटरनेट स्पीड हो जाएगी काफी तेज, बस करने होंगे ये काम

Mon, 31 Oct 2022 01:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Tips and Tricks: How To Boost Wifi Router Internet Speed in Hindi
How To Boost Wifi Router Internet Speed - फोटो : अमर उजाला

Tips and Tricks: इंटरनेट ने एक ऐसे डिजिटल इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जहां हमारे कई जरूरी काम बेहद ही कम समय में हो रहे हैं। इंटरनेट आने के बाद सूचना क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। कोरोना महामारी के बाद वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी बढ़ा है। ऐसे में कई लोगों ने वर्क फ्रॉम होम करने के लिए अपने घरों में वाईफाई राउटर को लगा रखा है। काम को तेजी से करने के लिए तेज इंटरनेट का होना बहुत जरूरी है। कई बार लोग राउटर की धीमी इंटरनेट स्पीड की शिकायत करते हैं। राउटर की धीमी इंटरनेट स्पीड होने की वजह से जरूरी काम करने में कई रुकावटें आ जाती हैं। अगर आप भी अपने राउटर की धीमी इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने वाईफाई राउटर की इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

Tips and Tricks: How To Boost Wifi Router Internet Speed in Hindi
How To Boost Wifi Router Internet Speed - फोटो : Istock

अक्सर देखने को मिलता है कि केबल ढीली होने की वजह से वाईफाई राउटर की इंटरनेट स्पीड काफी धीमी हो जाती है। अगर आपके वाईफाई राउटर की केबल ढीली है। ऐसे में आपको उसे दोबारा पहले के जैसे टाइट करना होगा। 

Tips and Tricks: How To Boost Wifi Router Internet Speed in Hindi
How To Boost Wifi Router Internet Speed - फोटो : Istock

कई बार वाईफाई केबल टूटने की वजह से उसमें कई जॉइंट्स लग जाते हैं। अगर आपका वाईफाई राउटर तेज इंटरनेट स्पीड नहीं दे रहा है। ऐसे में इसके पीछे की बड़ी वजह केबल में लगे कई जॉइंट्स भी हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको नई केबल लगानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips and Tricks: How To Boost Wifi Router Internet Speed in Hindi
How To Boost Wifi Router Internet Speed - फोटो : Istock

अगर आप अपने राउटर को किसी ऐसी जगह पर रखते हैं, जहां पर दीवार है। इस स्थिति में दीवार के होने की वजह से राउटर के सिग्नल आने में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए राउटर को वहां से हटाकर अपने नजदीक रखें, जहां पर सिग्नल को आने में किसी प्रकार की बाधा न हो। 

विज्ञापन
Tips and Tricks: How To Boost Wifi Router Internet Speed in Hindi
How To Boost Wifi Router Internet Speed - फोटो : Istock

कई बार एंटीना के गलत पोजिशन की वजह से भी वाईफाई राउटर से अच्छी इंटरनेट स्पीड नहीं आती है। अगर आपका वाईफाई राउटर का एंटीना गलत पोजिशन में है। इस स्थिति में आपको उसे दोबारा ठीक पोजिशन पर कर देना चाहिए।  

Cyber Safety Tips: गूगल पर भूलकर भी न करें ऐसी चीजें सर्च, वरना खाते से खाली हो सकते हैं लाखों रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed