{"_id":"61bd86fdf5cd4d0edd00930a","slug":"tips-and-tricks-how-to-block-ads-on-android-phone-by-private-dns-know-the-trick","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips and Tricks: अब कभी शो नहीं होगा आपके मोबाइल फोन पर विज्ञापन, ऐसे करें उसको हमेशा के लिए ब्लॉक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tips and Tricks: अब कभी शो नहीं होगा आपके मोबाइल फोन पर विज्ञापन, ऐसे करें उसको हमेशा के लिए ब्लॉक
आज लगभग हम सभी के पास मोबाइल फोन है। मोबाइल फोन के आने से हमारे कई काम आसान बन गए हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर ऑनलाइन आवेदन करने तक लगभग हमारा सारा काम अब मोबाइल फोन के जरिए आसानी से हो जाता है। हालांकि, इंटरनेट सर्फिंग के दौरान कई पॉप अप एड्स हमें काफी परेशान करते हैं। अक्सर जब भी हम कुछ महत्वपूर्ण काम मोबाइल फोन में करते हैं, उस दौरान ये एड्स हमारे फोन पर आ जाते हैं। ऐसे में हमारा काफी समय बर्बाद होता है। अगर आप भी मोबाइल फोन्स पर आने वाली इन एड्स से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इन एड्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि, ये ट्रिक केवल एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स पर ही काम करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास ट्रिक के बारे में विस्तार से -
2 of 6
अब कभी शो नहीं होगा आपके मोबाइल फोन पर विज्ञापन, ऐसे करें उसको हमेशा के लिए ब्लॉक
- फोटो : iStock
इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन में प्राइवेट डीएनएस ऑप्शन की खोज करनी होगी। प्राइवेट डीएनएस का ऑप्शन आजकल सभी एंड्रॉयड फोन्स में आ रहा है। इस विकल्प को आप आसानी से सेटिंग में सर्च कर सकते हैं।
3 of 6
अब कभी शो नहीं होगा आपके मोबाइल फोन पर विज्ञापन, ऐसे करें उसको हमेशा के लिए ब्लॉक
- फोटो : Pixabay
इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर प्राइवेट DNS टाइप करके सर्च करना होगा। सर्च करते ही ये ऑप्शन आपको आपकी स्क्रीन पर शो हो जाएगा। अगर आपके डिवाइस में ये ऑप्शन नहीं मिल रहा है, तो ये फीचर आपके एंड्रॉयड फोन में सपोर्ट नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अब कभी शो नहीं होगा आपके मोबाइल फोन पर विज्ञापन, ऐसे करें उसको हमेशा के लिए ब्लॉक
- फोटो : Pixabay
प्राइवेट DNS के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको तीन ऑप्शन शो होंगे। इनमें ऑफ, ऑटो और प्राइवेट DNS प्रोवाइडर होस्ट नेम होगा। इनमें से आपको प्राइवेट DNS प्रोवाइडर के होस्ट नेम के विकल्प का चयन करना है। यहां आपको अपना DNS होस्ट नेम प्रोवाइडर दर्ज करने का एक कॉलम शो होगा।
विज्ञापन
5 of 6
अब कभी शो नहीं होगा आपके मोबाइल फोन पर विज्ञापन, ऐसे करें उसको हमेशा के लिए ब्लॉक
- फोटो : Pixabay
इस बॉक्स में बिना कोट्स और हिट सेव के 'dns.adguard.com' टाइप करके दर्ज करना होगा। इसके बाद आपका फोन adguard के DNS सर्वर का उपयोग करेगा। ऐसे में किसी भी तरह के विज्ञापन आपके फोन पर नहीं आ पाएंगे। इस कारण ब्राउजिंग करने के दौरान या किसी ऐप को यूज करते वक्त आपको पॉप-अप एड्स नहीं देखने को मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।