आज लगभग हम सभी के पास मोबाइल फोन है। मोबाइल फोन के आने से हमारे कई काम आसान बन गए हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग से लेकर ऑनलाइन आवेदन करने तक लगभग हमारा सारा काम अब मोबाइल फोन के जरिए आसानी से हो जाता है। हालांकि, इंटरनेट सर्फिंग के दौरान कई पॉप अप एड्स हमें काफी परेशान करते हैं। अक्सर जब भी हम कुछ महत्वपूर्ण काम मोबाइल फोन में करते हैं, उस दौरान ये एड्स हमारे फोन पर आ जाते हैं। ऐसे में हमारा काफी समय बर्बाद होता है। अगर आप भी मोबाइल फोन्स पर आने वाली इन एड्स से परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप इन एड्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि, ये ट्रिक केवल एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स पर ही काम करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास ट्रिक के बारे में विस्तार से -
Tips and Tricks: अब कभी शो नहीं होगा आपके मोबाइल फोन पर विज्ञापन, ऐसे करें उसको हमेशा के लिए ब्लॉक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन