फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2025: ट्रेन टिकटों की कीमतों से लेकर आधार ऑथेंटिकेशन, साल 2025 में रेलवे ने किए ये बड़े बदलाव

Wed, 31 Dec 2025 07:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 31 Dec 2025 07:13 AM IST
सार

Indian Railways Year Ender: साल 2025 खत्म होने जा रहा है। यह साल रेलवे के लिए कई बदलावों का साल रहा। भारतीय रेलवे ने साल 2025 में ट्रेन के किरायों से लेकर तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के समय आधार ऑथेंटिकेशन जैसे कई नियमों में बदलाव किए।

विज्ञापन
Ticket Booking changes to Price Hike Check Major Indian Railways IRCTC Rule Changes in 2025
Indian Railways Year Ender 2025 - फोटो : Amar Ujala

साल 2025 भारतीय रेलवे के लिए बड़े बदलावों का साल साबित हुआ। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और टिकटिंग सिस्टम को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए इस साल भारतीय रेलवे ने कई नियमों को लागू किया। भारतीय रेलवे ने इस साल ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों के किराये में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की। इसके अलावा लंबे समय से लोगों को तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।



इसी को ध्यान में रखते हुए, फ्रॉड बुकिंग पर लगाम कसने और पहचान सत्यापन के लिए अब टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे ने इन बदलावो के बाद कहा कि इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पारदर्शी टिकटिंग प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।  

Ticket Booking changes to Price Hike Check Major Indian Railways IRCTC Rule Changes in 2025
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी

  • भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई को किराये में संसोधन किया था।
  • इसके अंतर्गत सामान्य सेकेंड क्लास में 500 किलोमीटर तक सफर करने पर किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।
  • वहीं 500 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा अधिक बढ़ोतरी की गई। 
Ticket Booking changes to Price Hike Check Major Indian Railways IRCTC Rule Changes in 2025
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • वहीं मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने पर प्रति किलोमीटर एक 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई।
  • वहीं बात अगर एसी क्लास के टिकटों की करें तो इसमें प्रति किलोमीटर सफर करने पर 2 पैसे की वृद्धि की गई।
  • इसके अलावा शहरी ट्रेनों के किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
  • यह शहरों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर थी। 

Year Ender 2025: पीएम किसान योजना का सीधे किसानों को लाभ, इस साल मिली 19, 20 और 21वीं किस्त की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
Ticket Booking changes to Price Hike Check Major Indian Railways IRCTC Rule Changes in 2025
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

चार्ट तैयार किए जाने के नियम

  • इस साल भारतीय रेलवे ने चार्ट तैयार किए जाने के नियमों में भी बदलाव किया।
  • इसके अंतर्गत अब ट्रेन के चार्ट उसके रवाना होने से 8 घंटे पहले तैयार होते हैं।
  • इससे पहले चार्ट ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले तैयार होता था। 
विज्ञापन
Ticket Booking changes to Price Hike Check Major Indian Railways IRCTC Rule Changes in 2025
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

आधार ऑथेंटिकेशन

  • साल 2025 में भारतीय रेलवे ने तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में भी बड़े बदलाव किए।
  • इस बदलाव के तहत अब तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करने के लिए आधार का ऑथेंटिकेशन जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed