फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2025: पीएम किसान योजना का सीधे किसानों को लाभ, इस साल मिली 19, 20 और 21वीं किस्त की सौगात

Wed, 31 Dec 2025 07:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Dec 2025 07:14 AM IST
सार

PM Kisan Nidhi Year Ender: वर्ष 2025 अपने आखिरी दौर में है और महज कुछ दिनों बाद ये साल खत्म हो जाएगा। पर क्या आप जानते हैं किसानों के लिए ये वर्ष कैसा रहा? आखिर किसानों को इस साल कौन-कौन सी किस्त का लाभ मिला? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Farmers Received 19th 20th and 21st Installment News in Hindi
साल 2025 में किसानों को कौन-कौन सी किस्त मिली? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Year Ender: अगर यूं कहा जाए कि किसान भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एक अहम रोल निभाते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? क्योंकि जब किसान दिन-रात मेहनत करके फसल उगाता है तभी देश को धान, चावल, गेहूं और बाकी अनाज मिल पाता है। वहीं, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं।



ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसमें किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में जब ये साल 2025 बीत रहा है, तो जानना जरूरी हो जाता है कि किसानों के लिए साल 2025 कैसा रहा। इस वर्ष किसानों को कौन-कौन सी किस्त का लाभ मिला, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Eligible Farmers Received 19th 20th and 21st Installment News in Hindi
19वीं किस्त की गई जारी। - फोटो : Amar Ujala

क्या-क्या मिला इस साल किसानों को?

19वीं किस्त मिली किसानों को

  • जो भी किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें इस साल की शुरुआत में 19वीं किस्त का लाभ दिया गया। 24 फरवरी 2025 को लगभग 9.8 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 19वीं किस्त का लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के भागलपुर से ये किस्त जारी की गई। यहां पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित भी किया।
PM Kisan Yojana Eligible Farmers Received 19th 20th and 21st Installment News in Hindi
PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की। - फोटो : Amar Ujala

20वीं किस्त की दी गई सौगात

  • इसके बाद जैसे-जैसे साल आगे बढ़ा, वैसे-वैसे किसानों को अगली किस्त की आस लगी और वो किस्त थी 20वीं किस्त। इसे भी हर बार की तरह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया। इसके लिए पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया और यहां एक कार्यक्रम आयोजित कर 20वीं किस्त जारी की गई। 2 अगस्त 2025 को लगभग 9.7 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 20वीं किस्त का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Farmers Received 19th 20th and 21st Installment News in Hindi
साल 2025 में किसानों को कौन-कौन सी किस्त मिली? - फोटो : Amar Ujala

21वीं किस्त का लाभ भी मिला

  • वहीं, अब जब साल खत्म होने को आया तो इससे ठीक पहले केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया गया। 19 नवंबर 2025 को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त को पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया गया।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Farmers Received 19th 20th and 21st Installment News in Hindi
साल 2025 में किसानों को कौन-कौन सी किस्त मिली? - फोटो : pmkisan.gov.in

अब साल 2026 से किसानों को बड़ी उम्मीद

  • जहां एक तरफ इस वर्ष पीएम किसान योजना से जुड़े पात्र किसानों को 19वीं, 20वीं और 21वीं किस्त का लाभ मिला, तो वहीं अब किसानों को आने वाले साल 2026 से भी काफी उम्मीदें हैं। जैसे कि 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त का लाभ साल 2026 में मिलेगा। वहीं, किसानों को उम्मीद है कि शायद किस्त के पैसे में भी इजाफा हो। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed