Best Scheme For Daughter Marriage: अगर आप अपनी बिटिया की शादी के लिए किसी अच्छी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। बिटिया के जन्म के समय से ही उसकी शादी की चिंता अभिभावकों को होने लगती है। इस कारण कई लोग अपने पैसों की बचत करने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज की बढ़ती महंगाई के इस दौर में पैसों को बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है। आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। आज के समय सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई शानदार योजनाएं चला रही है। इसके अलावा आपके पास कई दूसरे विकल्प भी हैं, जहां से आप बेहतर रिटर्न पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्कीम्स के बारे में, जहां आप अपनी बेटियों के नाम पर निवेश कर सकते हैं।
Investment Schemes: बिटिया की शादी के लिए इकट्ठा करना चाहते हैं पैसे, तो जरूर करें इन स्कीम्स में निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकन्या समृद्धि योजना
बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने या उसकी शादी के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में सुकन्या समृद्धि योजना एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम में दस साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर अभिभावक निवेश कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना 21 सालों में मैच्योर हो जाती है। इसमें आपको 15 सालों के लिए निवेश करना होता है।
पीपीएफ
अगर आप अपनी बिटिया की शादी के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए भारत सरकार की शानदार योजना, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये
पीपीएफ स्कीम 15 सालों में मैच्योर हो जाती है। इसमें आप सालाना आधार पर न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।
म्यूचुअल फंड
आप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में भी बिटिया के नाम पर एसआईपी बनाकर निवेश शुरू कर सकते हैं। यहां से आपको रिटर्न मिलने की संभावना अच्छी रहती है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।