फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: एलआईसी पॉलिसी करवाते समय इन तीन बातों का ध्यान रखना जरूरी, वरना आगे चलकर हो सकती हैं दिक्कतें

Tue, 26 Sep 2023 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Sep 2023 03:02 PM IST
विज्ञापन
These things to consider before buying a LIC Policy check all details are here
एलआईसी करवाने वाले ये बातें जरूर ध्यान रखें - फोटो : Amar Ujala

Tips For LIC: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग भले ही अपनी आज की जरूरतों पर काफी पैसे खर्च करते हों, लेकिन इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि एक समझदार व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर भी बचत करता है। कई लोग अपनी बचत को बैंक में रखते हैं, कई लोग सोना खरीदते हैं, तो कई लोग अलग-अलग जगह निवेश भी करते हैं। वहीं, एक बड़ा तबका एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करता हुआ भी नजर आता है। ये पॉलिसी सुरक्षित मानी जाती है, इसलिए लोगों को इसमें निवेश करते समय पैसे डूबने का ख्याल नहीं आता है। पर इसके अलावा कुछ बातें ऐसी हैं जिनके बारे में आपको एलआईसी करवाते समय ध्यान रखना चाहिए और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको भविष्य में दिक्कतें हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...

These things to consider before buying a LIC Policy check all details are here
एलआईसी करवाने वाले ये बातें जरूर ध्यान रखें - फोटो : Istock

ये हैं वो बातें:-

प्लान अपने हिसाब से चुनें

  • जब भी आप एलआईसी से जुड़ें, तो एक बात का ध्यान रखें कि प्लान अपने हिसाब से चुनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको आगे चलकर पैसों की दिक्कत से जूझना पड़ सकता है। इसे ऐसे समझिए कि होता ये है कि एलआईसी एजेंट आपको अपने हिसाब से वो ही प्लान दिखाता है और लेने को कहता है, जिसमें उसे ज्यादा कमीशन मिलता है या अन्य तरीकों से लाभ मिलता है आदि।
These things to consider before buying a LIC Policy check all details are here
एलआईसी करवाने वाले ये बातें जरूर ध्यान रखें - फोटो : istock
  • अब आप सोच रहे होंगे कि फिर क्या करें? तो ऐसे में आपको करना ये है कि अपने हिसाब से वो प्लान चुनें जिसमें आपको फायदा नजर आए। इसके लिए आप अपने पिता, परिवार के लोग या किसी अन्य अनुभवी व्यक्ति से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things to consider before buying a LIC Policy check all details are here
एलआईसी करवाने वाले ये बातें जरूर ध्यान रखें - फोटो : istock

प्रीमियम चुनते समय ध्यान दें

  • जब आप एलआईसी का प्लान चुन चुके हैं, तो इसके भीतर आपको प्रीमियम भरने के कई विकल्प मिलते हैं। जैसे- आप प्रीमियम को हर महीने, 3 महीने में, 6 महीने में या सालाना एक साथ भी भर सकते हैं। अब आपको इसमें से वो ही विकल्प चुनना है, जिससे आप पर आर्थिक बोझ न बनें।
विज्ञापन
These things to consider before buying a LIC Policy check all details are here
एलआईसी करवाने वाले ये बातें जरूर ध्यान रखें। - फोटो : iStock

अपने बाकी खर्चों को न भूलें

  • कई लोग एक गलती कर बैठते हैं और वो ये कि एलआईसी एजेंट तो आपको ऐसे-ऐसे प्लान बताएगा जिसमें आपको रिटर्न काफी ज्यादा मिल रहा होगा, लेकिन उस प्लान के लिए आपको अच्छा-खासा अमाउंट भी हर बार प्रीमियम के रूप में देना होगा और यहीं पर ज्यादातर लोग गलती कर बैठते हैं कि वो उस वक्त अपने बाकी खर्चों को सोचे बिना ये प्लान चुन लेते हैं। पर जब भविष्य में उन्हें पैसों की दिक्कत होती है तो उन्हें समझ आता है कि उन्होंने ज्यादा प्रीमियम वाली पॉलिसी ले ली है। इसलिए उतने प्रीमियम वाली पॉलिसी ही करवाएं, जितना अमाउंट आप हर बार आसानी से भर पाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed