Online Food Order Tips: वैसे तो आप घर पर खाना बनाते ही होंगे। ज्यादातर घरों में मां खाना बनाती हैं। वहीं, कई घरों में बहू या बेटियां आदि। पर कई मौके ऐसे भी आते हैं जब लोग बाहर खाना खाने किसी होटल या रेस्टोरेंट में जाते हैं। कभी किसी के जन्मदिन पर तो कभी किसी खुशी को सेलिब्रेट करने आदि। पर आजकल लोग एक और काम कर रहे हैं और वो है बाहर जाने की जगह घर पर ही खाना मंगवाना। घर बैठे ही लोग ऑनलाइन अपनी पसंद का खाना मंगवा लेते हैं और इसके लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ता। ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है और ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना पलक झपकते ही जालसाज आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6405cfe8748718b15e054ce4","slug":"these-things-keep-in-your-mind-while-ordering-online-food-see-full-details-2023-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fraud Alert: मंगवा रहे हैं ऑनलाइन खाना तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना जालसाज कर सकते हैं बैंक खाता खाली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fraud Alert: मंगवा रहे हैं ऑनलाइन खाना तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना जालसाज कर सकते हैं बैंक खाता खाली
Tue, 07 Mar 2023 09:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
ऑनलाइन फूड मंगवाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-
ऑफर्स की जांच जरूरी
- आजकल कंपनियां अपनी सेल बढ़ाने के लिए कई तरह के लुभावने ऑफर्स देती है, जिसकी आड़ में फर्जी एप और वेबसाइट भी लोगों को ऐसे ऑफर्स देते हैं जिससे लोग उनकी तरफ खींचे चले जाते हैं। ऐसे में ये एप और वेबसाइट लोगों की गोपनीय जानकारी चुराती हैं और उनकी बैंकिंग जानकारी लेकर उन्हें ठगने का काम करती हैं। इसलिए पहले ऑफर्स की जांच जरूर कर लें।
ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
फर्जी लिंक से बचकर
- हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी किसी अनजाने लिंक के जरिए फूड ऑर्डर न करें। जालसाज लोगों को मैसेज, ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी लिंक भेजते हैं, जहां भारी डिस्काउंट जैसे ऑफर्स की बात कही होती है। पर ये सब लिंक फर्जी होते हैं। इसलिए इन अनाजने लिंक्स की जगह हमेशा विश्वसनीय मोबाइल एप और वेबसाइट से ही ऑनलाइन खाना मंगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
रेटिंग देखें
- आप जिस किसी भी एप से ऑनलाइन खाना मंगवा रहे हैं, तो पहले चेक करें कि क्या वो एप प्ले स्टोर पर है और अगर वो है तो उसकी रेटिंग देखें और उसके रिव्यू जरूर पढ़ें। ऐसा करके आपको काफी हद तक ये समझने में मदद मिल सकती है कि कहीं ये फर्जी एप तो नहीं।
विज्ञापन
ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
पेमेंट गेटवे
- ज्यादातर लोग ऑनलाइन खाना मंगवाते समय ऑनलाइन ही पेमेंट भी कर देते हैं। इसलिए हमेशा पेमेंट करते समय ये ध्यान रखें कि एप या वेबसाइट आपकी जानकारी को सुरक्षित तो नहीं रख रही, कहीं आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी को सेव तो नहीं किया जा रहा और पेमेंट किस गेटवे से हो रही आदि। अगर कुछ भी गड़बड़ लगे, तो पेमेंट न करें।